रैपर राका के आने वाले हिप-हॉप नंबर ‘बॉम्ब है’ का टीजर जारी

मुंबई | रैपर राका के आने वाले हिप-हॉप गाने ‘बॉम्ब है’ का टीजर जारी हो गया है। वीडियो में अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा हैं। राका ने कहा, “इस गाने को अच्छे और मस्ती भरे समय का जश्न मनाने के इरादे से बनाया गया है। हमने श्रोताओं के लिए कुछ नया लाने की कोशिश की है, जिसे पार्टियों में सुना जा सकता है। मैं यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि श्रोता इसके बार में क्या सोचते हैं।”

राका को ‘मिलियन डॉलर गर्ल’ और ‘नाइट आउट वीडिस्तान’, ‘वालिद’ और ‘झोपड़ीके’ गाने के लिए जाना जाता है।

इसका वीडियो गोवा में शूट किया गया है। गीत के बारे में सौंदर्या ने कहा, “हम साल के अंत के करीब हैं और मुझे लगता है कि यह वह समय है, जब हममें से ज्यादातर लोग पार्टी के लायक गाने सुनते हैं और डांस करते हैं। ‘बॉम्ब है’ इस मायने में बहुत अच्छे समय पर आया है। गोवा में इसकी शूटिंग अपने आप में एक पार्टी की तरह थी।”

इस गाने को पैनोरमा म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है और इसे राका ने गाया है।

जैसा कि इस गीत के साथ पहली बार हिप हॉप शैली की खोज की गई है, पैनोरमा म्यूजिक के सीईओ राजेश मेनन ने कहा, “हम ‘बॉम्ब है’ के साथ सभी भाषाओं और शैलियों के श्रोताओं को संगीत पेश करने के अपने दृष्टिकोण को लेकर बहुत खुश हैं।”

गाने के रिलीज होने की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Related Posts

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

Continue reading
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!