पटना में छात्रा से रेप

 जहरीला पदार्थ पिलाकर कई बार वारदात को अंजाम देने से पीड़िता की हालत खराब

 पटना। बिहार की राजधानी पटना में छात्रा को बेहोश कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया जाता, फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात किया जाता रहा। कई बार दुष्कर्म की वारदात होने से छात्रा की तबीयत खराब हो गई है। छात्रा की हालत खराब होने पर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी प्रियांशु सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र इलाके का रहने वाला है आरोपी प्रियांशु। पीड़ित छात्रा की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। वह मूलरूप से झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली है। वह पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।
शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। पीड़िता हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
आरोपी प्रियांशु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके लोकेशन का पता लगा लिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात कुछ जगहों पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई भी की है। हालांकि वह अभी भी फरार है। पुलिस ने दावा किया है कि उनके पास जो जानकारी है उसके हिसाब से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
आरोपी के बारे में पता चला है कि वह कंकड़बाग इलाके में किराए पर एक कमरा लेकर रहता है। बताया जा रहा है कि वह भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए ही यहां रहता है। पुलिस का कहना है कि वह इस अपराध को गंभीरता से ले रही है और आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?