रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक कॉन्स्टेबल बेहद डरा हुआ है। वह रेप के आरोपी को पकड़ने गया था। पकड़ने के दौरान आरोपी ने उसके हाथ में दांत काट लिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल के हाथ से खून निकलने लगा। आरोपी का मेडिकल कराया गया तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला है।

कॉन्स्टेबल के हाथ में दांत काट लिया
दरअसल, बुधवार को पुलिस को आरोपी के ठिकाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। छतरपुर पुलिस ने वहां दबिश दी तो आरोपी विरोध करने लगा। पकड़ने की कोशिश में उसने कॉन्स्टेबल के हाथ में काट लिया। इस दौरान पुलिस ने तुरंत उसके ऊपर काबू पाया।

एचआईवी संक्रमित है आरोपी

वहीं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि ब्लड टेस्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी एचआईवी संक्रमित है।

पुलिसकर्मी में भी डर

आरोपी के एचआईवी पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मी में भी डर पैदा हो गया है कि कहीं कॉन्स्टेबल को भी यह वायरस न लग गया हो। हालांकि इसकी पुष्टि तुरंत नहीं होती है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मेडिकल विशेषज्ञों का कहना है कि दांत काटने से संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है। हां, अगर आरोपी का खून अगर पीड़ित के संपर्क में आया होगा कि तो इसकी संभावना रहती है। अभी ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। विंडो पीरियड के बाद एक बार फिर से चेकअप करवा सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मुरैना में भी एक महिला ने कुछ लोगों हनीट्रैप में फंसाया था, बाद में यह पाया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है।

  • Related Posts

    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड हाईकोर्ट और सीआईडी…

    Continue reading
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    हर हाथ में तिरंगा, हर गली जंतर-मंतर हमारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वालों के राज में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की इंतह!

    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    इलाहाबाद हाईकोर्ट : यूपी के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश! 

    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    रेप के आरोपी ने कॉन्स्टेबल के हाथ में काटा दांत, मेडिकल टेस्ट में निकला HIV पॉजिटिव 

    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    • By TN15
    • October 22, 2026
    सहारा पीड़ित निवेशकों की आवाज बना विश्व भारती जनसेवा संस्थान

    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?

    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!

    • By TN15
    • October 22, 2026
    यूपी के गांव से लेकर हरियाणा-मुंबई में हथियार सप्लाई तक!