रांची को नहीं बनने देंगे कराची : गिरिराज

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर उठाया बुरका का मुद्दा

 रांची/पटना। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बंटोगे तो कटोगे नारा को दोहराया और कहा कि अभी यह समय है कि हम एक हो जाएं नहीं तो कांग्रेस देश को बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाना चाहती है। उन्होंने विपक्ष पर जम कर निशाना साधा और कहा कि मैं तो देश के मतदाता खास कर झारखंड और महाराष्ट्र के मतदाता से अपील करता हूं कि जब वोट देने जाएं तो अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करे। आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस रांची को कराची बनाना चाहते हैं।
वे दुमका देवघर सारे जिले को बांग्लादेश बनाना चाहते हैं, अब समय आ गया है कि रांची को कराची न बनने दें और अन्य जिलों को भी बांग्लादेश नहीं बनने दें। कांग्रेस हमें बाँटने के लिए तैयार है इसलिए हम कहते हैं कि हमें बंटना नहीं चाहिए क्योंकि एक रहोगे तो सेफ रहोगे। उन्होंने कहा कि देश में विकास के बदले अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने वोट जिहाद का नारा दिया। वोट जिहाद उन्होंने किया और आज कांग्रेस और मौलवी की तरफ से वोट जिहाद के नारे दिए जा रहे हैं। अब भारत के धर्म गुरु भी आवाज दे रहे हैं तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए और सबको एक रहना चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे के भाजपा आरएसएस को जहरीला सांप बताने वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आप भले ही कठपुतली हैं, लेकिन आप एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आपने जिस तरह के भाषा का प्रयोग किया है वह भाषा आपके लिए शोभनीय नहीं है। जहर तो आप बो रहे हैं, आजादी के बाद से तुष्टिकरण आप कर रहे हैं, आपने भारत को लूटा। आपने भारत में हिंदू मुसलमान किया।
आज बक्सर में पादरियों ने गरीब हिंदू की मांग धो दी इस पर तेजस्वी की जुबान नहीं खुलती है और न ही कांग्रेसियो की जुबान खुलती है। आज बेगूसराय हो या लखीसराय सब जगह एक ही हालत है। आपने ये जहर बोया है और आज यह सब आपके कारण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने वहां जहर पर रोक लगाने का काम किया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा है कि जो तकरीर करेंगे वह अनुमति ले कर करेंगे, क्योंकि जहर शुक्रवार को ही छोड़ा जाता है।
उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि मदरसों और मस्जिदों में जहर छोड़ा जाता है, मुसलमान धर्मगुरुओं के तकरीर में जहर छोड़ा जाता है। आप अगर एक महीना मुसलमान धर्मगुरुओं का तकरीर सुने तो समझ आ जायेगा। वहीं सपा नेता के चुनाव आयोग में एक मुस्लिम को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इलेक्शन से जुड़े सभी अधिकारियों और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि धर्म के नाम पर वोट जिहाद नहीं करें। बुरका पहन के आने वालों के बुरका खुलवा कर देखें। अगर कोई बुरका खोलने का विरोध करता है तो उसका विरोध करें क्योंकि यह सही है कि मतदान के लिए आये लोगों का बुरका उठा कर चेहरा देखें।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया