रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, सावधान रहे झारखंड सरकार 

किसी प्रकार की दमन की कार्रवाई छात्रों के साथ स्वीकार्य नहीं है। ऐसा करने से बिल्कुल झारखंड की सरकार को सावधान रहना चाहिए। किसी प्रकार से छात्रों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उनकी जो मांगें है उसको लेकर बातचीत करिए। कई बार सरकार ने बात भी की है और उसका समाधान निकालिए. पहले दिन से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का यही स्टैंड है कि हम लोग देश के किसी भी हिस्से में पेपर लीक का समर्थन नहीं करते हैं। आप के राज्यसभा सांसद ने कहा, “हम छात्रों-नौजवानों के साथ खड़े हैं, वो चाहे झारखंड हो, जंतर मंतर हो या गुजरात या यूपी या देश का कोई भी राज्य हो।

 

छात्रों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी

 

बता दें कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन मंगलवार (11 अगस्त) को 17वें दिन भी जारी है। छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हैं, जिनमें पुलिस छात्रों के ऊपर आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर रही है।

 

छात्रों के खिलाफ हिंसा स्वीकार्य नहीं- केजरीवाल

 

छात्रों पर हुए इस बल प्रयोग की बीजेपी सहित कई दलों ने निंदा की है। मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों का समर्थन करता हूं और सरकार से अपील करता हूं कि वह उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करे. छात्रों के खिलाफ हिंसा बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

हिरासत में एबीवीपी के 110 कार्यकर्ता- पुलिस

 

इस बीच परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे एबीवीपी के 110 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा

 

उधर विधानसभा में बीजेपी ने छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया, जिससे विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही दूसरी बार भी स्थगित करनी पड़ी.विपक्षी विधायक आसन के निकट आ गए और सोमवार को प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के बार-बार अनुरोध के बावजूद भाजपा विधायक अपनी सीट पर नहीं लौटे.महतो ने सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए और फिर उसके बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हुई, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने और पानी की बौछार करने सहित कथित कार्रवाई पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जवाब मांगा।

  • Related Posts

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी…

    Continue reading
    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया