पहली बार किसी मुखिया ने पैक्सध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन, युवा एवं सक्रिय मुखिया हैं मोना
मुजफ्फरपुर। जिले के बन्दरा प्रखंड के रामपुरदयाल पैक्स में पंचायत के वर्तमान मुखिया ब्रजेश कुमार मोना ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ नामांकन का पर्चा दाखिल कर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है। नामांकन के पहले दिन ही पैक्स अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान में मुखिया पद पर रहते हुए किसी मुखिया के द्वारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनौती दी गई है। मुखिया ब्रजेश कुमार मोना ने बताया कि उनके पंचायत में 3 टर्म यानी 15 साल से एक ही पैक्स अध्यक्ष हैं। वे सिर्फ नामांकन और रिजल्ट के दिन हीं दिखते हैं,बाकी दिन आम लोगों के काम से कोई वास्ता नहीं होता। झंडात्तोलन के दिन भी उनकी कमी लोगों को खलती रहती है। उन्होंने बताया कि लोगों के सर्वसम्मत विचार से उन्होंने पक्ष अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि लोगों का समर्थन उनके साथ है।