रामबाबू मंडल लापता मामला: सवाल अब भी बरकरार—कहां गया रामबाबू?

बेनीबाद/मुजफ्फरपुर। “कहां गया रामबाबू?”—यह सवाल आज भी उतना ही अनुत्तरित है, जितना उस दिन था जब वह अचानक लापता हो गया। मंगलवार को जब गायघाट विधायक निरंजन राय मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानानकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे, तो गांव के लोगों ने उन्हें रामबाबू मंडल के लापता होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

रामबाबू के भाई श्याम मंडल समेत कई ग्रामीणों ने विधायक को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इस पर विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

 

मां ने दर्ज कराया केस, अब भी जारी है संघर्ष:

 

रामबाबू मंडल की मां प्यारी देवी, जो उसी विद्यालय में खिचड़ी बनाने का कार्य करती हैं, ने बेनीबाद थाना में अपने पुत्र के लापता होने का केस दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर कई बार ग्रामीणों की बैठक भी हो चुकी है, जिनमें पूर्व जिला परिषद सदस्य जीतेन्द्र यादव भी मौजूद रहे।

 

प्रमुख आरोपी कौन?

 

पुलिस जांच में मध्य विद्यालय पुरानानकार की प्रधानाध्यापिका के पति को इस मामले में मुख्य संदेहित माना गया है। वर्तमान में वे जमानत पर बाहर हैं। हालांकि, उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। उनका अपने ही “फरिक” (परिवारिक गुट) से पुराना विवाद रहा है, जो इस केस की दिशा को और जटिल बना रहा है।

 

घर में भी बढ़ी बेचैनी, बहू ने सास पर लगाए सवाल

 

रामबाबू की पत्नी ने भी अब इस लड़ाई को खुलकर लड़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी सास प्यारी देवी पर भी कई सवाल उठाए हैं, जिससे यह मामला केवल कानूनी ही नहीं, बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी उलझ गया है।

  • Related Posts

    छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा?  
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    पटना हाईकोर्ट की एक हालिया कानूनी टिप्पणी ने…

    Continue reading
    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    बिहार में पटना के करबिगहिया में बंटी यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    • By TN15
    • July 17, 2026
    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    • By TN15
    • July 17, 2026
    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक का अनशन गांधीवादी नहीं है!

    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    • By TN15
    • July 16, 2026
    मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे 

    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल

    • By TN15
    • July 16, 2026
    ‘श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी थे…’, मौलाना जर्जिस अंसारी के इस विवादित बयान पर मचा बवाल