Site icon

राज्यसभा सांसद का समस्तीपुर में भाजपा परिवार ने किया स्वागत

समस्तीपुर/ताजपुर। भाजपा ताजपुर के द्वारा हीरो एजेंसी ताजपुर के सामने राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता का अंगवस्त्र व माला से स्वागत किया गया। वे पटना से ताजपुर के रास्ते से रेलवे बोर्ड की बैठक समस्तीपुर को जा रही थी। मौके पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा, प्रदेश के नेता सुरेश साह , निवर्तमान मंडल मोरवा उतरी पंकज कुमार सिंह, चकपहार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू कुमार गिरी, हीरो एजेंसी मालिक विजय कुमार व अजय कुमार, सरसौना शकिकेन्द्र प्रमुख राजा कुमार साह आदि कायकर्ताओं ने स्वागत किया

Exit mobile version