राजू श्रीवास्त्व की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया, पत्नी ने कहा-स्थिर है हालत

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक है। डाक्टरों ने उन्हें बेन डेह घोषित कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में उनके निधन का भी दावा किया जा रहा है लेकिन परिवार या अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल राजू श्रीवास्तव की हालत गत कुछ दिनों से स्थिर बताई जा रही थी लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। कॉमेडियन का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। जहां वे १९ अगस्त से भर्ती हैं। इस बीच राजू श्रीवास्त्व की पत्नी शिखा ने बताया कि उनके पति की हालत स्थित है। शिखा ने एक्टर की सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों को परेशान करने वाला बताया। दरअसल १० अगस्त की सुबह जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव बेहोश होकर गिर गये थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उस दिन से लेकर अब तक वो होश में नहीं आये हैं।

राजू श्रीवास्तव के फैंस लगातार उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। डॉक्टर्स उनकी सेहत की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं आया तो एमआरआई किया गया था, जिसमें सामने आया था कि उनकी दिमाग की एक नस दबी हुई है, उनके सिर के ऊपरी हिस्से में ब्लड क्लॉट भी पाये गये थे। यही कारण है कि वे इतने दिनों से होश में नहीं आये हैं। राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई ने भी इस बारे में जानकारी दी थी कि राजू को तीन दिन से बुखार है। इंफेक्शन के खतरे को देखते हुए परिजनों की सहमति से किसी को भी उनके बेड तक जताने की मनाही है। परिवार के सदस्यों के बाहर एक ग्लास विंडो से राजू को देखने की अनुमति है। साथ ही बुखार होने की वजह से डाक्टस ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला लिया है। दरअसल उनकी सेहत को लेकर हर कोई परेशान है। शेखर सुमन ने भी ट्वीटर कर उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट दी थी।

उन्होंने हाल ही में बताया था कि अपडेट ये है कि वो अब स्टेबल हैं। वो अभी भी बेहोश हंै लेकिन स्टेबल हैं। उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा। उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। हर हर महादेव। वहीं सिंगर मीका सिंह ने भी ,क दिन अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी थी कि राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है और वेंटिलेटर पर हैं।

  • Related Posts

    वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
    • TN15TN15
    • January 12, 2026

    नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी