Rajasthan News : सचिन पायलट को लेकर पूछे गये सवाल पर भड़के अशोक चांदना, पत्रकार से बोले-आपको क्यों बताऊं ?

राजस्थान में सत्ता संग्राम के चलते पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत की उम्मीदवारी कमजोर पड़ती जा रही है और वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। राजस्थान में सियासी संकट जारी है। सत्ता के खेल में कौन किस पर भारी है, इसका फैसला अभी होनी बाकी है लेकिन अशोक गहलोत गुट के नेताओं ओैर विधायकें के तेवर सचिन पायलट के लिए अब भी वैसे ही हैं और बदल नहीं रहे हैं। राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो वे उल्टा मीडिया पर ही भड़क उठे। बोले-आप कौन होते हैं पूछने वाले, आपके सवाल का मैं जवाब क्यों दूं ? हर चीज आपको क्यों बताऊं ?

अशोक चांदना का कहना है कि पार्टी में जो कुछ पिछले दो तीन दिन में हुआ, उसे बगावत कहा जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा लोकतंत्र में हर किसी को अपना बात रखने का अधिकार है। बात रखना बगावत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी से डरते नहीं हैं। जब उनसे पूछा गया कि विधायकों की बैठक में नहीं आने का केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन ने अनुशासनहीनता करार दिया है और इस पर कार्रवाई की बात कही है तो उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि वे कब कार्रवाई करेंगे। हम डर नहीं सकते।

खेल मंत्री चांदना ने कहा कि जब वे कुछ बोलते हैं तो मीडिया में उनकी बात तोड़मरोड़ कर पेश की जाती है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति का जो हाल है उसके लिए मीडिया जिम्मेदार है। मीडिया बात की बतंगड़ बनाती है। वह हर सवाल का जवाब मीडिया को नहीं दे सकते हैं।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया