राजा भैया से पूछा- यूपी सरकार में फिर बनेंगे मंत्री?  कहा मंत्री बनना कोई बड़ी बात नहीं 

कुंडा विधायक ने एक इंटरव्यू के दौरान समाजवादी पार्टी और बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर भी बात की।

द न्यूज 15
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में हैं। कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बेहद करीब रहे राजा भैया की उनसे ही ठन गई है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर एक टीवी चैनल ने राजा भैया से कई सवाल पूछे।
यूपी तक’ चैनल पर हो रही बातचीत के दौरान सपा प्रमुख द्वारा हाल में ही दिए गए एक बयान पर राजा भैया ने कहा कि उनकी इस बात यहां की जनता ने पसंद नहीं किया हैं। बीजेपी से लेकर समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके राजा भैया से सवाल किया गया कि क्या आने वाले समय में आप मंत्री बनेंगे?
राजा भैया ने इस सवाल पर कहा कि मंत्री बनना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। मैं बहुत दिन मंत्री रह लिया हूं। इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी कही कि उन्हें मंत्री पद की लालसा नहीं है। उनका मानना है कि कुंडा क्षेत्र में लोगों का मिलने वाला जनआशीर्वाद कभी कम न होने पाए, केवल उसके लिए वह मेहनत करते हैं। जनसत्ता दल के विस्तार न होने को लेकर राजा भैया ने कहा कि हम जिन भी सीटों पर लड़ रहे हैं, वहां बहुत मजबूती से लड़ रहे हैं।
अपनी पार्टी को लेकर राजा भैया का कहना है कि नई पार्टी होने के कारण अभी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से हमने प्रचार भी बहुत देर से शुरू किया है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर राजा भैया ने कहा कि चुनाव के पहले हमने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है। जिसकी सरकार बन रही होगी, उसमें गठबंधन करने की जरूरत क्या होगी।
अपने अनुभव के विषय पर बात करते हुए राजा भैया ने कहा कि विपक्ष में होने पर भी कोई काम बाधित नहीं होता है। जनसत्ता दल के चुनाव चिन्ह आरी को लेकर जब राजा भैया से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आरी के बिना कोई काम नहीं हो सकता है। यह काटने के लिए नहीं बल्कि निर्माण के काम में आती है। जानकारी के लिए बता दें कि कुंडा विधानसभा सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग हो गई है। 10 मार्च को इसके नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

Related Posts

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इन…

Continue reading
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज