ठोस व तरल कचरा प्रबंधन को लेकर ग्राम सचिव व कनिष्ठ अभियंता को दिया प्रशिक्षण

करनाल, (विसु)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुंजपुरा खंड समन्वयक पूर्ण चंद सैनी ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार के मार्गदर्शन में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोनिका चौधरी द्वारा मंगलवार को खंड कुंजपुरा के समस्त ग्राम सचिव व कनिष्ठ अभियंताओं को स्वच्छ भारत मिशन के स्वीकृत विकास कार्य संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मोनिका चौधरी ने बताया कि प्रत्येक गांव में घर-घर से कचरा उठाने के लिए उचित प्रबंध होना चाहिए और कूड़े को सुनिश्चित ढंग से निपटाया जाना चाहिए। जहां पर कचरा शेड नहीं बना हुआ है, उसे ग्राम पंचायत में कंपोस्ट पिट का निर्माण करवाने के लिए ट्रेनिंग दी गई। इसी प्रकार गांव में अगर कहीं पर गंदा पानी खड़ा है तो उसके लिए मैजिक पिट बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जहां पर तालाब में गांव का गंदा पानी जाता है उसे फिल्टर करने के लिए तालाब के पास सिल्ट चैंबर बनाकर वहां पर ठोस कचरे को रोका जा सकता है ताकि तालाब में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक की पन्नियां, कपड़े आदि ना जा सकें।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार संधू द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन और तरल कचरा प्रबंधन के बारे में विस्तृत ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि हमें अपने ग्रामीण अंचल में सभी गांवों को कचरा मुक्त करना है और कचरे को सही ढंग से निपटान करने की विधि पर काम करना है ताकि घरों से कम से कम कचरा निकले और हम अपने गांव को कचरा मुक्त कर सकें। इस अवसर पर ग्राम सचिव सुभाष चंद्र, मिथुन, मोनू, प्रोवाइडर राणा, संजय दांगी, अमन, दीपक, रमेश, अमित चौधरी, सचिन, आकाश, रवि, रमेश, सागर वर्मा, प्रवीण, आशु कनिष्ठ अभियंता नितिन यादव, लवप्रीत वीरेंद्र धीमान इत्यादि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर