राहुल गांधी का शाही शादी से दूरी बनाना दूरगामी सोच!

चरण सिंह
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शाही शादी ने सहारा के चेयरमैन सुब्रत राय के बेटों सीमांतो राय और सुशांतो  राय की शाही शादी की यादें ताजा कर दी हैं। बताया जाता है कि यह सुब्रत राय के बेटों की शादी में अनाप-शनाप किया गया खर्चे ही रहा, जिसके चलते सहारा ग्रुप नेताओं की नजरों में आ गया। विशेष रूप से तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के। देखने की बात यह है कि इस शादी के तुरंत बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता से बेदखल हो गई और यूपीए की सरकार बन गई। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। यूपीए सरकार बनते ही सुब्रत राय पर शिकंजा कसा जाने लगा था। हालांकि उसके पीछे सुब्रत राय के किसी पत्र पर किये गये सिग्नेचर भी बताये जाते हैं। बताया जाता है कि तत्कालीन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, भाजपा नेता सुषमा स्वराज समेत कई नेताओं ने सोनिया गांधी का विदेशी मूल का मुद्दा उठाते तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को एक पत्र लिखा था कि सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री न बनाया जाए। बताया जाता है कि इस पत्र में सुब्रत राय ने भी सिग्नेचर कर दिये थे।
सुब्रत राय की तरह ही मुकेश अंबानी भी अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में दोनों हाथों से पैसा लूटा रहे हैं। जैसे उस समय एनडीए की सरकार थी और बीजेपी से अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। ठीक उसी तरह से मुकेश अंबानी के बेटे की शादी के समय भी एनडीए की सरकार है और बीजेपी से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उस समय सोनिया गांधी प्रतिपक्ष नेता थीं तो इस बार उनके बेटे राहुल गांधी प्रतिपक्ष नेता हैं। ऊपर से मुकेश अंबानी के पीएम मोदी से संबंध जोड़ते हुए राहुल गांधी मुकेश अंबानी पर हमला बोलते भी रहते हैं। तो राहुल गांधी ने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि वह शाही शादियों से दूरी बनाकर रखेंगे या फिर इसके पीछे उनकी कोई खास रणनीति है। मामला इसलिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि खुद मुकेश अंबानी गांधी परिवार को निमंत्रण देने आये थे और लगभग एक घंटे तक राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ बातचीत भी हुई थी। राहुल गांधी तो इस शादी में जा ही नहीं रहे हैं साथ ही सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस शादी से दूरी बना ली है।
देखने की बात यह है कि जिस तरह से सुब्रत राय के बेटों की शादी का समारोह लगभग एक महीने चला था इसी तरह से अंबानी के बेटे की शादी का समारोह भी लंबा चल रहा है। जिस तरह से सुब्रत राय के बेटों की शादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ ही विपक्ष के बड़े स्तर पर नेता उस समारोह में पहुंचे थे। फिल्म अभिनेता, अभिनेत्रियों के साथ ही खेल हस्तियां, ब्यूरोक्रेट्स और देश-विदेश से खास हस्तियां उस शादी में पहुंचे थे। ऐसे ही अंबानी के बेटे की शादी में सत्ता पक्ष के साथ ही विपक्ष के नेता भी इस शाही शादी में पहुंच रहे हैं। बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया समेत तमाम बॉलीवुड सितारे इस शादी में पहुंचे। वैसे भी जहां एक ओर प्रधानमंत्री ८० करोड़ लोगों को फ्री राशन देकर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी अपने बेटे की शादी में पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि यह शादी कितनी चर्चित रहती है और क्या इतिहास रचती है।

  • Related Posts

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    एस आर दारापुरी    निवारक पुलिस कार्रवाई, व्यक्तिगत…

    Continue reading
     त्योहारों में भी करें खुद की देखभाल…..
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    पारुल अग्रवाल मित्तल जैसे जैसे त्योहारो का समय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?