कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए दिल्ली के जनपथ में एक लंच रखा था। लंच के बाद गठबंधन एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च की तैयारी में है। खरगे ने बुधवार को दिल्ली के जनपथ में सभी नेताओं का आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा कि हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं, सरकार आजादी के बाद मिले वोट के अधिकार को खत्म करने की कोशिश में है।
दरअसल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग के दफ्तर की ओर मार्च किया था, लेकिन उन्हें पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास रोक लिया था। इसके बाद देर रात उन्हें पुलिस ने डिटेन किया। अब एक बार फिर से गठबंधन मार्च की तैयारी में है. खरगे ने दिल्ली के जनपथ में लंच रखा, जिसमें कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, राजद से मनोज झा, CPM से जॉन ब्रिटास, JMM से संसद विजय और तमाम विपक्षी सांसद पहुंचे।
अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हम – खरगे
खरगे ने कहा, ‘हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। सरकार आज़ादी के बाद मिले वयस्क मताधिकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है और CEC सरकार की कठपुतली है. वो वही करते हैं जो पीएम मोदी और अमित शाह कहते हैं। हम लड़ते रहेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘क्या हम लोग एफआईआर से डरते हैं, एफआईआर तो ऑनर है। कुछ साइन करना है, साइन करेंगे, हम चिठ्ठी भेजेंगे. ज्ञानेश गुप्ता को देखते जाइए, क्या-क्या होना है. ये आउटगोइंग लोग हैं. इनके बारे में इतनी बातें नहीं करनी चाहिए।
विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग की तरफ मार्च करने की संभावना को देखते हुए डीसीपी नई दिल्ली की ओर से दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को ब्रीफ किया गया है. पुलिस विपक्ष के सांसदों को रोकने की तैयारी।

