Site icon Thenews15.in

आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, कहा – ‘हमें क्यों रोका 

इंडिया गठबंधन के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाल रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठ राहुल गांधी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, पता नहीं 300 सांसदों को क्यों रोका गया। राहुल गांधी ने कहा, पता नहीं क्यों सांसदों को रोका गया। 50 गज दूर चुनाव आयोग है, हमें जाने नहीं दे रहे हैं। चुनाव आयोग का काम चुनाव को ठीक से चलाने का है। 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैें, पता नहीं देश में क्या हो रहा है। अगर जनप्रतिनिधियों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का क्या मतलब है?इन सबके खिलाफ कार्रवाई होगी. कोई बचकर नहीं जाएगा. चाहे वो मोहन भागवत हों, मोदी हों या अमित शाह हों।

2 घंटे से बैठे हैं धरने पर

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग तक सुबह 11 बजे से मार्च निकाला है। चुनाव आयोग की तरफ जा रहे सभी विपक्षी नेताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोक लिया था, जिसके बाद राहुल गांधी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे और उन्होंने वहां तिरंग लहराया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी दोनों को हिरासत में ले लिया था और वो बस में बैठे थे. पुलिस की बस को कांग्रेस सांसदों ने चारों तरफ से घेर लिया था और आगे खड़े हो गए थे। उसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बस से उतरकर आकाशवाणी भवन में घुस गए। आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पेड़ के नीचे बैठकर धरना दे रहे हैं। आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी को बैठे हुए 2 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। बता दें इंडिया गठबंधन ने 30 सितंबर को मीटिंग के बाद 6 अक्टूबर को मार्च निकालने का ऐलान किया था। ये मार्च एसआईआर और चुनाव आयोग को लेकर हुए बवाल के बाद किया गया है।
Exit mobile version