नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ अभियान का प्रारूप हुआ तैयार 

नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान संयोजन समिति की ओर से  ‘नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ अभियान’ का कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के तहत अब तक देश भर में 200 से अधिक पैदल यात्रा की जा चुकी हैं। अभियान के दूसरे चरण में 26 जनवरी 2023 को पलवल, हरियाणा से 30 जनवरी 2023 को जंतर मंतर, दिल्ली तक राष्ट्रीय पदयात्रा का आयोजन किया गया है। 26 जनवरी को पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी साथियों से अनुरोध है कि वे 25 जनवरी की रात तक या 26 जनवरी की सुबह 9 बजे तक पलवल स्थित जाट धर्मशाला में पहुँचे। पलवल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद सुबह 11 बजे से पदयात्रा शुरू की जाएगी। पदयात्रा का अंतिम रूट पलवल के साथियों के द्वारा तय किया जा रहा है, शीघ्र ही आपको भेजा जाएगा।

30 जनवरी ( नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ संकल्प सभा) को जंतर मंतर पर सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें दोपहर 1:30 बजे तक जिला स्तर पर पदयात्रा करने वाले राज्यों के प्रतिनिधि संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जो अपने विचार साझा करेंगे। शाम को राजघाट पर गांधी जनों द्वारा आयोजित सर्वदलीय प्रार्थना में साथी शामिल होंगे। जहाँ शाम 5:17 बजे पुनः गाँधीजी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

देशभर में 11 बजे गांधीजी के शहादत दिवस पर 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की 75 वीं शहादत पर बड़ी संख्या में हम दिल्ली के जंतर – मंतर पर इकठ्ठा हो और देश को नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रेम, सद्भाव और अहिंसा का संदेश दे |  जो साथी जंतर- मंतर, दिल्ली नहीं पहुँच  पा रहे हैं, उनसे अनुरोध है कि वे स्थानीय स्तर पर भी इस कार्यक्रम को आयोजित  करें। जिन साथियों के लिए रुकना संभव है वे साथी अगले दिन यानि 31 जनवरी  को नफरत छोड़ो संविधान बचाओ अभियान के भावी कार्यक्रमों की चर्चा करने हेतु बैठक में शामिल हो, ताकि पूरे कार्यक्रम समीक्षा और भावी कार्यक्रम तय किया जा सके |

पलवल पहुँचने हेतु निम्न जानकारियाँ : 1. नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से आप मेट्रो लेकर येलो लाइन से कश्मीरी गेट जाइए, वहाँ से वायलेट लाइन से बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन जाए | वहाँ से आपको स्थानीय साधन पलवल तक मिल जायेंगे |
2. हजरत निज़ामुद्दीन ( सराय काले खां ) मेट्रो स्टेशन से पिंक लाइन से लाजपत नगर जाइए, वहाँ से वायलेट लाइन से बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन जाए | वहाँ से आपको स्थानीय साधन पलवल तक मिल जायेंगे |
3. नई दिल्ली और हजरत निज़ामुद्दीन रेल्वे स्टेशन से निकलेवाली कई ट्रेने पलवल रूकती है |
4. कश्मीरी गेट से आपको पलवल के लिए बस मिल जाएगी।

  • Related Posts

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    आरएसएस को कैसे नाराज कर सकते हैं योगी…

    Continue reading
    नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    हर आंदोलन में नक्सली का एक नया शब्द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर