कुछ सुधार योग बिंदु पोर्टल पर निम्न अनुसार हैं
1=31 मार्च 2023 के बाद परिपक्व हुए हुए निवेशको के खातों को भी पोर्टल पर शामिल किया जाए
2=अभी पोर्टल से 50 हजार का भुगतान हो रहा है उसको बड़ा कर 50 लाख किया जाए क्योंकि बच्चियों की शादी, उच्च शिक्षा, गंभीर बीमारी, कर्ज, मकान जैसी अति अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति 50 हजार में नहीं हो सकती है।
3=जिन निवेशकों की मृत्यु हो चुकी है या उनके उत्तराधिकारी की मृत्यु हो चुकी है उनके बारिश को भी पोर्टल पर आवेदन करने के लिए ऑप्शन दिया जाए।
4=मंथली इनकम योजना (M.I.S.) का भी ब्याज सहित अपने के लिए पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाए।
5=प्रीमेच्योर हुए खातों का भी पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाए
6=जॉइनिंग पॉइंट की राशि को भी पोर्टल पर जोड़ने की अनुमति मिले।
7=सहारा समूह की सोसाइटियों ने मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम 2002 एवं उप नियमों का उल्लंघन किया है जिस कारण से निवेशको को पोर्टल के माध्यम से भुगतान लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर निवेशकों को पोर्टल पर आवेदन करने के बाद कुछ ना कुछ कमियां आ रही है एवं सोसाइटियों ने अपने सभी कार्यायलयों को भी बंद कर दिया है। जिससे निवेशक रिकॉर्ड में मास्टर फॉर्म, मल्टीपल मेंबरशिप, जन्मतिथि में अंतर, नाम सरनेम की स्पेलिंग में अंतर मोहर, फोटो नहीं होने के कारण निवेदक परेशान है। इन कमियों को समायोजित किया जाए क्योंकि इसमें सारी गलती सोसाइटियों की है निवेशकों की नहीं निवेदक इधर-उधर साइबर कैफे में अनावश्यक पैसे खर्च कर रहा है इसके बाद भी उसको इन कर्मियों की सुधार में लाभ नहीं मिल पा रहा।
8=सहारा समूह के निवेशकों का विलंबित अवधि तक के व्यास सहित संपूर्ण भुगतान कराया जाए।
9=सहारा समूह की सोसाइटियों के अलावा भी सहारा समूह ने कई कंपनियां बनाकर भी निवेशकों से धन जमा करवाया है उनके निवेशक भी इधर-उधर भटक रहे हैं एवं अन्य प्रकार के बकायादार भी इधर-उधर भटक रहे हैं।
उदाहरण=पूरे देश मैं सहारा समूह की सोसाइटियों के ऑफिस कार्यालय के मकान मालिकों का किराया, एजेंट ऑफिस स्टाफ का बकाया कमिशन, सैलरी, फ्यूचर फंड, टी.डी.एस. की राशि उनके लिए भी इस पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाए।
माननीय सहकारिता मंत्री जी से निवेदन है कि अगर मेरे इन बिंदुओं पर सुधार करते हुए पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाए तो ज्यादा से ज्यादा सहारा समूह के निवेशक एवं बकायादारों को जल्दी लाभ मिल सकता है मेरी ऐसी प्रार्थना है सहकारिता मंत्री जी से








