बोर्ड परीक्षा में गुजरात दंगों पर प्रश्न, सीबीएसई ने कही कार्रवाई की बात

नई दिल्ली, सीबीएसई की 12 बोर्ड की परीक्षा 1 दिसंबर बुधवार से शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन ही सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं विवादों में आ गई है। समाजशास्त्र की बोर्ड परीक्षा में छात्रों से गुजरात दंगों को लेकर विवादास्पद प्रश्न पूछा गया। परीक्षा के उपरांत सीबीएसई ने इस पर खेद जताते हुए भूल स्वीकार की और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। एमसीक्यू बेस्ड एग्जाम में छात्रों से प्रश्न किया गया था कि गुजरात में वर्ष 2002 में हिंसा किस पार्टी की सरकार में हुई। इसके लिए छात्रों के समक्ष चार थे कांग्रेस, बीजेपी, डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन।

बोर्ड परीक्षा में आए इस प्रश्न के लिए अब सीबीएसई का कहना है कि यह उनके द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई का कहना है कि प्रश्न पत्र तैयार करने से पहले ही यह तय किया गया था कि प्रश्न केवल संबंधित कक्षा के सिलेबस के आधार पर होंगे। मूल विषयों से हटकर अलग न जाने के दिशानिर्देश जारी किए गए थे।

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कक्षा 12 समाजशास्त्र की टर्म 1 परीक्षा में एक प्रश्न पूछा गया है जो अनुचित है और प्रश्न पत्र स्थापित करने के लिए बाहरी विषय विशेषज्ञों के लिए सीबीएसई दिशानिर्देशों का उल्लंघन है। सीबीएसई ने की गई त्रुटि को स्वीकार किया है और कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

आधिकारिक बयान जारी करते हुए सीबीएसई ने कहा है, “पेपर सेटर्स के लिए सीबीएसई के दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से कहते हैं कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रश्न केवल अकादमिक उन्मुख होने चाहिए और वर्ग, धर्म तटस्थ होने चाहिए और उन डोमेन को नहीं छूना चाहिए जो सामाजिक और राजनीतिक विकल्पों के आधार पर लोगों की भावनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।”

बुधवार को देशभर में सीबीएसई 12वीं के छात्र समाजशास्त्र की परीक्षा में शामिल हुए। 12वीं कक्षा के छात्रों की यह परीक्षाएं 22 दिसंबर तक चलेंगी। इस दौरान 19 मुख्य विषयों की परीक्षा ली जा रही है।

सीबीएसई बोर्ड की यह परीक्षाएं केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं। इन परीक्षाओं में ओआरएम शीट का इस्तेमाल जा रहा है। सीबीएसई के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा के छात्रों को 20 मिनट का रीडिंग टाइम दिया गया है। शुरू हो चुकी पहले चरण की बोर्ड परीक्षाओं में बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जा रहे हैं।

12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अब 3 दिसंबर को इंग्लिश की परीक्षा है। 6 दिसंबर को गणित, 7 को फिजिकल एजुकेशन, 8 को बिजनेस स्टडी, 9 को ज्योग्राफी, 10 को फिजिक्स, 11 को साइकोलॉजी, 13 को अकाउंटेंसी, 14 को केमिस्ट्री, 15 को इकोनोमिक्स और 16 को हिंदी की परीक्षा ली जाएगी। 17 दिसंबर को राजनीतिक विज्ञान, 18 को बायोलॉजी, 20 दिसंबर को इतिहास, 21 दिसंबर को कंप्यूटर साइंस और 22 दिसंबर को आखिरी परीक्षा होम साइंस की ली जाएगी।

Related Posts

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
  • TN15TN15
  • November 16, 2026

किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

Continue reading
बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

  • By TN15
  • November 19, 2026
यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

  • By TN15
  • November 17, 2026
दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

  • By TN15
  • November 17, 2026
बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

  • By TN15
  • November 17, 2026
जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

  • By TN15
  • November 17, 2026
17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

  • By TN15
  • November 17, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें