इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

America Israel Iran War Middle East Energy Sites Attack Qatar Ras Laffan Industrial City Attack Iran South Pars North Dome Gas Condensate Field Trump Netnyahu इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर इजरायली हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं. कतर एनर्जी कंपनी ने पुष्टि की है कि हमले से सुविधा को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है और आग लग गई है.

 

एक ईरानी मिसाइल ने कर दिया धमाका

 

कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ईरान ने कुल 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. एयर डिफेंस ने ज्यादातर को बीच में रोक लिया, लेकिन एक मिसाइल रास लाफान में गिर गई, जिससे आग लगी और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. रास लाफान दुनिया का सबसे बड़ा LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) उत्पादन और निर्यात केंद्र है.

कतर एनर्जी ने बयान जारी कर कहा कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

 

ईरान ने क्यों किया हमला?

 

इजरायल ने बुधवार को ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड (दुनिया का सबसे बड़ा नेचुरल गैस फील्ड, जो ईरान और कतर दोनों के बीच साझा है) पर हमला किया. इसमें ईरान के पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया गया. इससे बौखलाए ईरान ने जवाबी कार्रवाई की. हमले से पहले ईरान ने सऊदी अरब, UAE और कतर को चेतावनी दी थी कि उनके एनर्जी ठिकानों को खाली कर दें, वरना हमले होंगे.

 

कतर ने ईरानी दूतावास खाली करने के दिए आदेश

 

कतर के विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की और इसे ‘खतरनाक और गैर जिम्मेदार कदम’ बताया. कतर ने ईरानी दूतावास के मिलिट्री और सिक्योरिटी अटैची समेत कई अधिकारियों को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है. उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.

 

सऊदी अरब पर दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें

 

ईरान ने सऊदी अरब पर भी मिसाइलें दागीं. सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद की तरफ आ रही 4 बैलिस्टिक मिसाइलें रोक ली गईं, लेकिन कुछ जगहों पर गिरने से 4 लोग घायल हो गए. यह घटनाएं अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे बड़े युद्ध का हिस्सा हैं. अब खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकाने भी निशाने पर आ गए हैं, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. रास लाफान में उत्पादन प्रभावित हुआ है. स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन LNG सप्लाई पर इसका ग्लोबल असर पड़ सकता है.

  • Related Posts

     ‘तुरंत अमेरिका छोड़कर चले जाओ…’, वर्ल्ड कप में नया बवाल, फीफा पर लगे गंभीर आरोप
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान का पहला…

    Continue reading
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया