मालविका बंसोड़ को हराकर पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता

द न्यूज़ 15
लखनऊ। रविवार को दो बार ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने ही देश की मालविका बंसोड़ को गेम में हराते हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। हाल ही में साइना नेहवाल को हराते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचने वाली मालविका बंसोड़ पर स्टार शटलर सिंधु भारी पड़ीं और खेल को 21-13, 21-16 से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले रूसी प्रतिद्वंद्वी इवजेनिया कोसेतस्काया के सेमीफाइनल में रिटायर्ड हर्ट होने से सिंधु फाइनल में पहुंची थीं। शीर्ष वरीय सिंधु ने आसानी से पहला गेम 21-11 से जीत लिया था जिसके बाद कोसेतस्कया दूसरे महिला एकल सेमीफाइनल मैच में रिटायर्ड हर्ट होने के कारण खेल से हट गईं थी। वहीं, मालविका बंसोड़ ने तीन गेम तक चले सेमीफाइनल में एक अन्य भारतीय अनुपमा उपाध्याय को 19-21, 21-19, 21-7 से पराजित किया।

कोविड-19 के कई मामलों के कारण कई शीर्ष खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में हो रहे इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय सिंधु को एकतरफा फाइनल में मालविका के खिलाफ 21-13 और 21-16 की जीत के दौरान अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। सिंधु ने फाइनल में सिर्फ 35 मिनट में जीत दर्ज की। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु का यह दूसरा सैयद मोदी खिताब है।

इससे पहले उन्होंने 2017 में भी इस बीडब्लयूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब जीता था। इससे पहले इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी ने हमवतन टी हेमा नागेंद्र बाबू और श्रीवेद्या गुराजादा को सीधे गेम में हराकर मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम किया।

ट्रीसा जॉली और गायत्री पुलेला की जोड़ी ने अन्ना चेओंग चिंग यिक और तेओ मेई जिंग को हराकर महिला युगल खिताब जीता।

 

Related Posts

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

Continue reading
किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा