Site icon Thenews15.in

Punjabi Singer Murder : लुधियाना में किडनैप पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, नहर से मिला शव

पंजाब के लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ है, जिसकी पहचान परिवार ने कर ली है। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। इस मामले में पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि परिवार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

जोतइंदर सिंह के अनुसार, उनकी बहन यशइंदर उर्फ इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी फोर्ड फिगो कार में सवार होकर ग्रोसरी लेने बाजार गई थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि इंदर कौर की दोस्ती मोगा जिले के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से थी. अब शव मिलने के बाद पूरे मामले ने सनसनी फैला दी है और पुलिस हत्या व अपहरण के एंगल से जांच में जुट गई है।

Exit mobile version