पंजाबी सिंगर मूसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल

चंडीगढ़, अपने एक गाने में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस में शामिल हो गए। वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

इस समारोह के दौरान सिद्धू ने मूसेवाला को यूथ आइकॉन बताया।

सिद्धू ने मीडिया से कहा, “सिद्धू मूसेवाला हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। मैं उनका कांग्रेस में स्वागत करता हूं।”

मूसेवाला को ‘बड़ा कलाकार’ बताते हुए चन्नी ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता है।

मूसेवाला, जिनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है, वह ‘लीजेंड’, ‘डेविल’, ‘जस्ट सुनो’, ‘जट्ट दा मुकाबाला’ और ‘हथियार’ जैसे हिट पंजाबी गानों के लिए जाने जाते हैं।

उनका नाम 2018 में बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम में भी शामिल है।

मूसेवाला ने कहा कि मैं राजनीति में प्रवेश करके प्रशंसा अर्जित करने के लिए नहीं आ रहा हूं। मैं बदलाव लाने के लिए प्रणाली का हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। पार्टी में कई ऐसे नेता हैं जो आम परिवारों से आए हैं।

उन्होंने कहा कि वह अभी भी अपने गांव में रह रहे हैं। उनके पिता एक पूर्व सैनिक हैं और उनकी मां एक सरपंच हैं। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र के निवासियों को मुझसे काफी उम्मीदें हैं।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?