Punjab Government: मूसेवाला की हत्या के बाद उठ रहे हैं सवाल

Punjab Government

Punjab Government: मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटते ही अगले ही दिन उनकी गोली मारकर हत्या हो जाने से पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही सभी 28 साल के नौजवान सिंगर की इस तरीके से हत्या पर गुस्सा और दुख प्रकट कर रही। इस घटना के सामने आने के बाद जनता के मन में एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या हमारे नेताओं की सुरक्षा हटाना कितना सही? क्या पंजाब के गानों और युवाओं में बढ़ते गन कल्चर का परिणाम हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या?

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने जिन लोगों की सुरक्षा वापस ली उसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, धर्मगुरु इत्यादि लोगों के नाम शामिल हैं। 2014 में पहली बार सरकार में आने के बाद से ही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने VIP कल्चर को खत्म करने के नाम पर सिक्योरिटी को हटा दिया। इसी के साथ ही पंजाब में लम्बे समय से चले आ रहें शराब और हथियार का एक चलन बढ़ते हुए गानों और फिल्मों में भी आता हैं साल 2016 में आई उड़ता पंजाब भी कुछ इसी तरफ इशारा करती हैं।

वर्तमान में 2022 में पंजाब में आप सरकार (Aam Aadmi Party) के आने के साथ ही सरकार ने दिल्ली की तरह यहां भी VIP लोगों की सुरक्षा हटा दी अप्रैल महीने में 184 लोगों और 28 मई को कुल 424 लोगों से उनकी VIP सुरक्षा वापस ली जाती है। जिसकी मनशा होती है कि नेता जनता के बीच जाएं और आम आदमी की तरह पेश आएं कोई भी शोर हो हल्ला के बिना वहीं उसी पैसे का इस्तेमाल जनता की भलाई के लिए किया जाए।

ध्यान रहें कि पंजाब पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या आधी की थी बताया जा रहा कि पंजाब में घल्लूघारा सप्ताह के चलते और ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते अतिरिक्त सेना बल की पूर्ति के लिए हटाई गई। अगर सरकार द्वारा सुरक्षाकर्मियों को हटाने का दावा किया गया है तो पंजाब के DGP वीरेश कुमार भावरा सुरक्षा आधी करने की बात क्यों कही?

कौन थे सिंगर मूसेवाला?

सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। 28 साल के शुभदीप मानसा जिले के मूसेवाला गांव के रहने वाले थे। साल 2017 के बाद कुछ सालों में उन्होंने कई चर्चित पंजाबी गीत गाए थे, जिसके बाद वह पंजाबी म्यूजिक का एक बड़ा नाम बन गए गए थे।

Punjab Government, Aam Aadmi Party, Bhagwant Mann

 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या

दिसम्बर 2021 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे युथ आइकन बताया।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नाम के साथ कई विवाद भी जुड़े थे उन पर अन्य गीतकारों की तरह अक्सर अपने बंदूक-संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप लगते थे। सिंगर मूसेवाला का गीत ‘संजू’ को लेकर तो उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था क्योंकि कुछ लोगों ने इस गीत को हिंसा भड़काने वाला बताया जा रहा था।

बता दें कि इस समय देश के 20 हजार VIP लोगों पर कुल 12 हजार करोड़ सालाना खर्च हो रहें। इसके अलावा 30 हजार से ज्यादा गाड़ियां भी इसी काम में लगीं  हैं। बता दें कि जेड प्लस सुरक्षा कवर में 46 सुरक्षाकर्मी रहते हैं। जेड के तहत 33, वाई प्लस में 11, वाई में 8 और एक्स श्रेणी में दो से छह तक जवान रहते हैं। वर्तमान में केवल पीएम मोदी को ही एसपीजी सुरक्षा मिलती है, जिसका रोजाना का खर्च र 1.17 करोड़ रह गया है।

https://www.thenews15.in/crime/sidhu-moose-wala-death/

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद विपक्षी दलों के नेता दुख जाहिर करने के अलावा सरकार पर सवाल उठा रहें भगवन्त मान (Bhagwant Mann) जी के इस्तीफे की मांग की जा रहीं।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पे जा सकते हैं

2022 की विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नशे और हथियार के कारटल से छुड़ाने के नाम पर वोट तो ले लिया लेकिन देखना होगा कि क्या वे उस पर कितना उतर पाएगी। सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के कई सारे पहलू सामने ला दिए हैं। दिल्ली जैसे नीतियां क्या पंजाब जैसे बड़े राज्य के लिए कारगर हैं? इस सवाल को AAP सरकार (Punjab Government) को दोबारा सोचना होगा।

 

 

 

Related Posts

लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

Continue reading
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
  • TN15TN15
  • August 20, 2026

नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

  • By TN15
  • September 1, 2026
राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

  • By TN15
  • September 1, 2026
‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

  • By TN15
  • September 1, 2026
जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

  • By TN15
  • September 1, 2026
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

  • By TN15
  • September 1, 2026
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

  • By TN15
  • September 1, 2026
10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम