पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने वैशाली में किया स्तूप का दर्शन

वैशाली।मोहन कुमार सुधांशु। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने बिहार के ऐतिहासिक स्थल वैशाली का दौरा किया और भगवान बुद्ध के पावन स्थल, वैशाली स्तूप के दर्शन किए। यह स्थल विश्व के पहले गणतंत्र की धरती के रूप में जाना जाता है।
आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा और आप नेता बब्लू प्रकाश ने श्री संधवां का स्वागत किया और भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंट की। इस अवसर पर श्री संधवां ने कहा, “वैशाली की ऐतिहासिक धरती पर आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यही वह स्थान है जहां विश्व का पहला गणतंत्र यानी ‘रिपब्लिक’ स्थापित हुआ था। हमें इस धरोहर को वैश्विक स्तर पर प्रचारित और संरक्षित करने की आवश्यकता है।”
श्री संधवां ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव को इस दौरे के दौरान उत्कृष्ट व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल की महत्ता को पुनर्जीवित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
यह दौरा न केवल ऐतिहासिक स्थलों के प्रति आदर और सम्मान का प्रतीक है, बल्कि इससे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में भी प्रेरणा मिलती है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!