बैतूल जिले के जनप्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना, भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति का परिचायक : डॉ. सुनीलम

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में बैतूल जिले को स्थान नहीं दिए जाने को भारतीय जनता पार्टी की बैतूल जिले के प्रति भेदभावपूर्ण दृष्टि और नीति बतलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी, बैतूल जिले से वोट तो ले लेती है लेकिन जिले के जनप्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में जगह देने की आवश्यकता नही समझती है।
डॉ.सुनीलम ने कहा कि बैतूल जिले के साथ भारतीय जनता पार्टी का यह भेदभाव पूर्ण रवैया नया नहीं है। विजय कुमार खंडेलवाल को बैतूल -हरदा जिले के मतदाताओं ने चार बार सांसद बनाया एक बार उनके बेटे हेमंत खंडेलवाल भी सांसद बने लेकिन उन्हें कभी भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया। इतना ही नहीं अब तक 9 बार बैतूल जिले ने भा ज पा को सांसद दिए लेकिन किसी को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया।
डॉ सुनीलम ने कहा कि भाजपा को लगता है कि बैतूल जिला आदिवासी एवं किसान बाहुल्य जिला है इस कारण इन्हें बिना प्रतिनिधित्व दिए ही गुलाम बनाकर रखा जा सकता है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस भेदभावपूर्ण नीति के चलते बैतूल जिला विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया है, जिसके परिणामस्वरुप बैतूल जिले में न तो नए कारखाने या नई परियोजनाएं खुल रही है, न ही खदानें खोली जा रही है। आमला और पाथाखेड़ा जो बैतूल जिले के विकास के दो केंद्र थे, वहां आज बेरोजगारी चरम पर है।
डॉ सुनीलम ने बैतूल वासियों से अपील की है कि वे इस भेदभाव के खिलाफ सामने आकर ऐलान करें कि जिले को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर बैतूल जिला, भाजपा का साथ नहीं देगा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

    Continue reading
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    समाज में स्त्री पुरुषों की भूमिका गाड़ी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई