Pilibhit Tiger : बाघ ने रातभर जगाये रखे ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर दबोचा

Pilibhit Tiger sit on farmer house wall for hours viral video ann Pilibhit Tiger: रातभर किसान के घर पर बैठा रहा बाघ, दहशत में जगे रहे ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर दबोचा

Pilibhit Tiger News: पीलीभीत में बीती रात किसान के घर पहुंचे बाघ को देख इलाके में हड़कंप मच गया था। किसान के परिवार ने खुद को घर में बन्द कर लिया था। ग्रामीणों ने बाघ के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे वनाधिकारियो ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाघिन का सकुशल रेस्क्यू कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है।

एक्सपर्ट डाक्टर की टीम द्वारा जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बाघिन को छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा ये वही बाघिन है जो पिछले करीब तीन माह से जंगल के बाहर पिपरिया सन्तोष, मल्लपुर, जमुनिया सहित कई गांवों के रिहायशी इलाके में देखा जा रहा था। फिलहाल ग्रामीणों ने बाघिन के रेस्क्यू के बाद अब चैन की सांस ली है. बता दें कि, पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे गांव अटकोना में एक घर की दीवार पर बैठे बाघ की तस्वीरें सामने आई थीं।

 

दीवार पर बैठे बाघ की तस्वीर आई थी सामने

 

बीती रात करीब 12 वजे सरदार सुखविंदर सिंह के घर में बाघ आ घुसा था। जानकारी के मुताबिक पहले बाघिन ने घर में सो रहे किसान पर हमले का प्रयास किया, लेकिन बाघिन हमले में नाकाम साबित हुई। उसके बाद पूरे परिवार व बच्चों ने अपने आप को सुरक्षित घर में कैद कर आस पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद सभी ग्रामीणें ने एकत्र होकर बाघ की तस्वीर लेकर वन विभाग को सूचना दी।

 

ट्रेंकुलाइज कर बाघ को रेस्क्यू किया

 

सुबह होते ही वन विभाग की टीम, एक्सपर्ट डॉक्टर्स ने पहुंचकर बाघिन को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। सरदार जोगेंद्र सिंह ने बताया कि रात के 12 बजे बाघ आ गया था। रात भर डर के मारे सब घर में बंद रहे। आज दोपहर में वन विभाग के लोग आये और बाघ को ट्रेंकुलाइज करके ले गए।

 

इलाके में बढ़ रही बाघ की मूवमेंट

 

डीएफओ नवीन खण्डेलवाल ने बताया कि रात भर बाघ ने चहलकदमी की है। बड़ी मेहनत कर उसे पकड़ा गया है। यहां बाघों की संख्या अधिक है।  लगातार बाघ की मूवमेंट देखने को मिलती रहती है। इस बाघिन को अब रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण के लिए टाइगर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। उच्च अफसरों के आदेश पर आगे निर्णय लिया जाएगा।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!