बायपास रोड निर्माण के खिलाफ स्थानीय निवासियों का विरोध प्रदर्शन

 अनूप जोशी

रानीगंज- रानीगंज के मंगलपुर के रोनाई इलाके में प्रस्तावित बायपास रोड के निर्माण को लेकर मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बांकुड़ा को जोड़ने वाली इस बायपास सड़क के निर्माण के लिए उनसे जमीन ली गई है, लेकिन अभी तक उन्हें जमीन के बदले मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को नौकरी देने और कलवर्ट की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों का कहना था कि इस बायपास के निर्माण को लेकर उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया है। इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा और टीएमसी पार्षद अख्तरी खातून भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
इस दौरान मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि बायपास का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए लोगों की जमीन ली गई है, लेकिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। स्थानीय लोग खेती-बाड़ी करते हैं और एक कलवर्ट को बंद कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि अगर कलवर्ट बंद हो गया तो बारिश के मौसम में गांव बाढ़ में डूब सकता है क्योंकि इस कलवर्ट से होकर बारिश का पानी नदी में जाता है। उन्होंने मांग की कि कलवर्ट को बंद नहीं किया जाना चाहिए, साथ ही सर्विस रोड और स्थानीय युवाओं को नौकरी देने की भी मांग की।
प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी और शाम को एक बैठक होगी। अख्तरी खातून ने कही कि राष्ट्रीय राजमार्ग 14 बायपास का निर्माण हो रहा है और लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। बाहर से लोगों को लाकर नौकरी दी जा रही है जबकि स्थानीय युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए। कलवर्ट को बंद करने से बारिश के मौसम में गांव के पानी में डूबने की आशंका है।
प्रदर्शनकारियों की मांगों के समर्थन में कुछ देर के लिए काम रोक दिया गया और प्रबंधन से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मास पिटीशन पुलिस थाना,बोरो कार्यालय और विभिन्न सरकारी दफ्तरों को दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जमीन के बदले उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए और उन्हें इस दफ्तर से उस दफ्तर दौड़ाया जा रहा है।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल