Protest at Jantar Mantar : कर्मचारी का दर्जा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष के नारे के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना हुआ समाप्त

नई दिल्ली/नोएडा। आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स को सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, पेंशन देनी होगी, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, आईसीडीएस के लिए पर्याप्त बजट का आवंटन करना होगा, ट्रेड यूनियन रंजिश के चलते बर्खास्त आंगनवाड़ी कर्मचारियों को पुनः बहाल करना होगा, कर्मचारी का दर्जा मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा के जोरदार नारों के साथ 26 जुलाई 2022 से जंतर मंतर नई दिल्ली पर अखिल भारतीय आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर फेडरेशन (आइफा) संबद्ध – सी.आई.टी. यू. के बैनर तले चल रहा आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना समाप्त हुआ।
धरने में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने हिस्सा लिया। धरने में नोएडा से सीटू नेता लता सिंह, राम स्वारथ, रेखा चौहान, सरस्वती, गंगेश्वर दत्त शर्मा, रामसागर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया, दिल्ली से मोनिका, कामरेड  कमला के नेतृत्व में सैकड़ों आंगनबाड़ी कर्मियों ने हिस्सा लिया।
आंदोलन की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि देश में लगभग 27 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हैं। 25 अप्रैल 2022 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने आंगनबाड़ी कर्मियों को कर्मचारी के रूप में मानते हुए उन्हें ग्रेजुएटी के भुगतान अधिनियम 1972 के तहत उन्हें ग्रेच्युटी के भुगतान करने उनके द्वारा प्राप्त मानदेय को मजदूरी/ वेतन के रूप में माने जाने का आदेश दिया साथ ही यह भी कहा कि सरकार को उन्हें बेहतर सेवा शर्ते प्रदान करने के लिए नए तौर तरीके तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर धरने का मकसद यही था कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश निर्देश की रोशनी में आंगनबाड़ी कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा, कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन, ग्रेजुएटी आदि सुविधाएं देने के लिए कानून बनाएं। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर सरकार ने ऐसा नहीं हुआ तो मार्च 2023 में देशव्यापी हड़ताल की जाएगी।
28 जुलाई 2022 के धरने का नेतृत्व सम्बोधन आइफा व सीटू की राष्ट्रीय नेता कामरेड ए आर सिंधु, सीटू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एम एल मनकोटिया, राष्ट्रीय सचिव मंडल सदस्य कामरेड ए के पद्मनाभ, सीटू दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष कॉमरेड वीरेंद्र गौड़, सचिव सिद्धेश्वर  शुक्ला आदि ने किया।
  • Related Posts

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश