Agitation : सहारा के खिलाफ मध्य प्रदेश मंदसौर में भी प्रोटेस्ट

Agitation : यह प्रोटेस्ट संयुक्त आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के प्रदेश वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भी सहारा निवेशकों ने भुगतान को लेकर  किया जमकर प्रोटेस्ट। यह प्रोटेस्ट संयुक्त आल इंडिया संघर्ष न्याय मोर्चा के प्रदेश वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। प्रोटेस्ट में सहारा निवेशक सुब्रत राय चोर है, सुब्रत राय हमारा भुगतान करो के नारे लगा रहे थे। निवेशकों का कहना था कि गरीब लोगों ने अपने जीवन भर का पैसा सहारा इंडिया में लगा दिया। यह कंपनी सरकारी लाइसेंस प्राप्त है। अब इस कंपनी के चैयरमेन सुब्रत हमारा पैसा नहीं दे रहे हैं। वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मध्यप्रदेश के लाखों निवेशकों का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार इस मुद्दे पर टाल मटोल वाला रवैया अपना रही है।

सहारा के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ भी निवेशक सड़कों पर हैं। निवेशकों का आरोप है कि हजारों एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी उच्च अधिकारी सहारा इंडिया पर कार्रवाई नहीं करते हैं। उनका कहना था कि अगर ये लोग निवेशकों का पैसा नहीं दिला पा रहे हैं तो फिर ऐसे अधिकारियों और सरकार की जरूरत क्या है ? निवेशकों का आरोप है कि उनका भुगतान पांच वर्ष से लंबित है। परिपक्वता अवधि पूरी होने पर भी पैसा देने में आनाकानी की जा रही है। उनका कहना था कि सहारा सेबी विवाद को सुप्रीम कोर्ट में बताकर लोगों के हक़ का पैसा वापस लौटाने के नाम पर टालमटोल किया जा रहा है।

निवेशकों ने बताया कि सहारा क्रेडिट कॉपरेटिव सोसाइटी में जनता से धन उगाही की गई थी। उक्त सोसाइटी का कोई विवाद कोर्ट में नहीं है। फिर भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। निवेशकों ने शासन और प्रशासन के रवैये पर भी उंगली उठाई। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रदर्शन सहारा से भुगतान को लेकर तो किया ही जा रहा है। साथ ही उनकी मांग है कि सुब्रत राय के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

  • Related Posts

    PM मोदी के मंत्री का बयान- BJP-शिअद का हो अलायंस, बताया पूरा प्लान

    पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी…

    Continue reading
    मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!

    मुंबई के मुंब्रा में एक 19 साल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप