Protest against Fraud Companies : पश्चिमी यूपी में अमरोहा पहुंची मिशन भुगतान भारत यात्रा, किया प्रदर्शन  

Protest against Fraud Companies : ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आजाद का भव्य स्वागत 

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल आजाद के नेतृत्व में देशभर में निकाले जा रही मिशन भुगतान भारत यात्रा शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पहुंची। यह यात्रा बड्स एक्ट के तहत ठगी कंपनियों से निवेशकों का भुगतान कराने के लिए निकाली जा रही है। अमरोहा पहुंचने पर निवेशकों ने मदनलाल आजाद का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मदन लाल आज़ाद ने निवेशकों को साथ लेकर ठगी कंपनियों से भुगतान कराने के लिए प्रदर्शन भी किया।
इस अवसर पर मदन लाल आजाद ने कहा कि देश में जितनी भी ठगी कंपनियां हैं उनसे भुगतान बड्स एक्ट के तहत ही मिल सकता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम के साथ देशभर में यह यात्रा निकाल रहे हैं। हर जिले में वहां के डीएम से मिला जा रहा है। डीएम भी यात्रा को सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड का दौरा करके आये हैं। मदन लाल आज़ाद ने निवेशकों से कहा कि वे लोग ठगी कंपनियों के खिलाफ बड्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि बड्स एक्ट के तहत निवेशकों का भुगतान मिलने की संभावना इसलिए भी है क्योंकि यह एक्ट केंद्र सरकार ने ही लागू किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी टीम केंद्र सरकार को मजबूर कर देगी कि वह ठगी कंपनियों पर शिकंजा कस निवेशकों को उनका भुगतान कराए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इन कंपनियों की संपत्ति नीलाम कर निवेशकों का भुगतान कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरोहा से पहले वह गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद गये थे वहां पर प्रशासन ने भी उनके इस मिशन को सहयोग दिया। मदन लाल आजाद का कहना था कि जब तक निवेशकों का पैसा उन्हें नहीं मिल जाता तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। आम आदमी की खून पसीने की कमाई को हड़पने वालों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही रहेंगे।

मदन लाल आजाद ने बताया कि केंद्र सरकार एक षड्यंत्र के तहत 2020 में इस एक्ट को रद्द कर रही थी पर उनके संगठन के संघर्ष के सामने सरकार की एक न चली आखिरकार उसे बडस एक्ट 2019 लागू करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बड्स एक्ट 2019 को लागू कराने के लिए उनके संगठन ने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक यह लड़ाई लड़ी है। मदन लाल आजाद ने बताया कि हर जिले में जमाकर्ताओं का पैसा दिलवाने के लिए एक अधिकारी नियुक्त करने का प्रावधान इस एक्ट में है।

मदन लाल आजाद ने बताया कि करीब 20 करोड़ परिवार का हजारों करोड़ रुपये इन इन ठग कंपनियों पर है। मदन लाल का कहना है कि जितने भी संगठन इन कंपनियों के खिलाफ लड़ रहे हैं वे भलीभांति समझ लें कि यह लड़ाई बड्स एक्ट 2019 के तहत लड़ी जाएगी। कोई राजनीतिक दल पीड़ितों का पैसा नहीं दिलवा पाएगा। राजनीतिक दलों के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेकेंगे और खिसक लेंगे।

उन्होंने बताया कि सेबी एक्ट 1992, कॉपरेटिव सोसायटी एक्ट 2019, लॉ कंपनी एक्ट 2013, चिटफंड 2019 और अनियमित जमा योजनाएं पाबंद कानून 2019 का उल्लंघन करते हुए सहारा इंडिया पर्ल्स, बाइक बोट, हैलो टैक्सी, टाइपराइड, राधा माधव, ब्लू फॉक्स, साइन सिटी, फ्यूचर, मेकर, कैची पिक्सल, स्ट्रीट हॉक्स, कर्मभूमि, कल्पतरु, साईं प्रसाद, हीरा गोल्ड, पिनकोन, रामेल, प्रयाग, हैलोराड, गो वे गो बाइक, एनएनएम, एवरग्रीन, विश्वास ट्रेडिंग, कार सर्विस यात्रा, ग्लोबल स्टार, किसान एग्रो, विश्वामित्र जैसी हजारों कंपनियों ने करोड़ों नागरिकों को बारी-बारी से अपनी ठग स्कीम्स में फंसाकर ठगा है।
  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस