Site icon Thenews15.in

प्रो. नचिकेता सिंह की पुस्तक का हुआ लोकार्पण

इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन और कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित 62वाँ अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसका विषय था “हम भारत के लोग”।

इस सम्मेलन में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह और प्रो.संगीता ढल,कालिंदी कॉलेज की पुस्तक “भारत में ई-गवर्नेंस ” समावेशी शासन के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है का लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक वैश्विक प्रकाशक रूटलेज से प्रकाशित हुई है। यह मुख्य रूप से एक अंग्रेजी भाषा का अकादमिक प्रकाशक है, जो मानविकी और सामाजिक विज्ञान में किताबें, पत्रिकाएँ और ऑनलाइन संसाधन प्रकाशित करता है।

यह पुस्तक भारत में ई-गवर्नेंस और लोक प्रशासन की वैचारिकी एवं सैद्धांतिकी की व्यापक समझ को पाठकों के सामने रखती है। साथ ही, यह पुस्तक ई-गवर्नेंस को भारतीय नागरिकों के बीच एक सुशासन तंत्र रूप में सामने लाने का प्रयास करती नज़र आती है।
इस सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विद्वानों के साथ बड़ी संख्या में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Exit mobile version