Proceedings of Parliament : बेरोजगारी और महंगाई पर संसद में विपक्ष का हंगामा

Proceedings of Parliament  : टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, डोला सेना समेत 19 सांसद संस्पेंड

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र से कुल 19 सांसदों को अभद्र व्यवहार के लिए एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया। विपक्ष सदन क अंदर महंगाई और महंगाई का विरोध कर रहा था, जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें मुरलीधरन, नदिमुल हक, डोला सेन, अबीर विश्वास, मौसम नूर, सुष्मिता देव, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, एए रहीम, कनिमोझी, शांतनु सेन, अभी रंजन बिश्वर, नदिमल हक, दामोदर राव, संदोष कुमार, एल यादव, एनआर झलांगो और वी शिवदासन शामिल हैं। निलंबित सांसदों में से 7 टीएमसी, 6 डीएमके, 2 सीपीआईएम, 3 टीआरएस और 1 सीपीआई का सांसद शामिल हैं। वहीं सांसदों के निलंबन पर टीएमसी के वरिष्ठ सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मोदी और शाह ने लोकतंत्र को निलंबित कर दिया है, आप सांसदों की क्या बात कर रहे हैं। हंगामा करने वाले सांसदों के खिलाफ उप सभापति हरिवंश ने नियम 256 के तहत कार्रवाई की है।

बता दें कि सोमवार को लोकसभा से कांग्रेस के 4 सांसद निलंबित हो गये थे। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन, ज्योतिमणि और रम्या हरिदास शामिल हैं। सदन की कार्रवाई में बाधा डालने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं विपक्ष की मांग पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। निर्मला जी स्वस्थ होकर आ जाएं और 1-2 दिन में वो आ जाएंगी। हम हर मुददे पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष ने महंगाई पर चर्चा की मांग की है और हम महंगाई पर चर्चा करेंगे। वहीं दुनिया के मुकाबले अगर देखें तो महंगाई हमारे देश में नियंत्रित है।
वहीं कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि सरकार चर्चा करना ही नहीं चाहती। सरकार ने दूध दही पर टैक्स लगा दिय है। क्या इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। सरकार चर्चा से क्यों भाग रही है ? कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में कहा कि संसद बहस के लिए बनी है और विपक्ष यही मांग कर रहा है। महंगाई और जरूरी खाद्य पदार्थांे पर जीएसटी पर चर्चा चाहते हैं। क्या पीएम नरेंद्र मोदी अपने कम्फर्ट मोनोलॉग जोन से बाहर आएंगे और सदन में बहस करने की हिम्मत करेंगे ? यह दमनकारी शासन क्यों डरा हुआ है ?

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?