वायनाड से उप चुनाव जीत दक्षिण में फिर से कांग्रेस का परचम लहराएंगी प्रियंका गांधी!

चरण सिंह 

प्रियंका गांधी कांग्रेस में ऐसा चेहरा हैं जिनकी मेहनत, राजनीतिक समझ और निर्णयों को लेकर लगातार तारीफ होती रही है। वह बात दूसरी है कि इन लोकसभा चुनाव में उन्हें किसी सीट से चुनाव नहीं लड़ाया गया। हालांकि उन्होंने खुद ने ही चुनाव प्रचार करने की बात कही थी। क्या प्रियंका गांधी को चुनाव न लड़ाने के पीछे कांग्रेस की वायनाड से उप चुनाव लड़ाने की रणनीति थी ? वैसे भी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उस समय इस बात के संकेत दे दिये थे। जब राय बरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से सोनिया गांधी के पीएम किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया तो प्रियंका गांधी के नाम पर खूब चर्चा हुई थी। तब यह माना जा रहा था कि यदि राहुल गांधी राय बरेली और वायनाड दोनों ही सीटों से चुनाव जीत जाते हैं तो एक सीट प्रियंका गांधी के लिए छोड़ेगे। अब जब राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली में ही टिके रहने का ऐलान किया है तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड से प्रियंका गांधी को उप चुनाव लड़ाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने के पीछे क्या वजह हो सकती है ?
दरअसल दक्षिण भारत ने गांधी परिवार को हमेशा सहारा दिया है। २०१९ के लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी अमेठी से हार गये तो कर्नाटक की वायनाड सीट  ने राहुल गांधी को विजय प्राप्त कराई थी। २०१४ के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस ४४ सीटों पर सिमट कर रह गई तो दक्षिण से कांग्रेस की १९ सीटें थीं। २०१९ में जब कांग्रेस ५२ सीटों पर सिमट कर रह गई तो २९ सीटें दक्षिण भारत से थी। अब जब कांग्रेस ने ९९ सीटें हासिल की हैं तो इनमें ४२ सीटें दक्षिण से हैं। ऐसे ही १९९९ में जब सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं तो वह कर्नाटक की बेल्लारी और अमेठी से चुनाव लड़ीं। तब सोनिया गांधी दोनों सीटों से चुनाव जीत गई थीं। बाद में सोनिया गांधी ने बेल्लारी सीट छोड़ दी थी। ऐसे ही १९७७ में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चुनाव हार गईं तो कर्नाटक की चिकमंगलूर की सीट से चुनाव लड़ीं और साउथ से सांसद बनीं। इस बार पहले राहुल गांधी को वायनाड से चुनाव  जिताया तो उप चुनाव में प्रियंका गांधी का जितना तय है। मतलब प्रियंका गांधी को दक्षिण भारत में कांग्रेस की मजबूती के लिए उप चुनाव लड़ाया जा रहा है।
भले ही आज की तारीख में राहुल गांधी कांग्रेस का चेहरा हों पर प्रियंका गांधी हर मामले में राहुल गांधी से आगे माना जाती हैं। चाहे भाषण की बात हो, मेहनत की बात हो, निर्णय लेने की बात हो या फिर आंदोलन करने की। प्रियंका गांधी राहुल गांधी से आगे दिखाई देती हैं। ऐसे में एक रणनीति के तहत प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से अलग रखा जा रहा है। आने वाले समय में प्रियंका गांधी दक्षिण में तो राहुल गांधी उत्तर में राजनीति करतेे दिखाई देंगे। यदि प्रियंका गांधी उप चुनाव जीतती हैं तो जहां एक ओर भाई बहन की जोड़ी संसद में होगी वहीं समाजवादी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव संसद की शोभा बढ़ाते दिखेंगे। वामपंथी सांसद अलग से मोर्चा खोलते दिखाई देंगे। मतलब पहला सत्र ही हंगामेदार होने वाला है। पहले तो लोकसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव है। यह बात गांधी बांध लेनी चाहिए कि अपने घटक दलों में से किसी एक को भी मोदी लोकसभा अध्यक्ष पद देने वाले नहीं हैं। हां यह जरूर कहा जा सकता है कि इस बार विपक्ष 2014 या 2019 वाला नहीं है। 234 सांसद विपक्ष की दीर्घा में बैठेंगे तो संसद का नजारा देखने लायक होगा।

  • Related Posts

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    एस आर दारापुरी   इसमें कोई संदेह नहीं…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    एस आर दारापुरी    उत्तर प्रदेश में दलित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा