Presidential Election : मिशन 2024 को मजबूत करने में लगे योगी आदित्यनाथ

Presidential Election : लोकसभा चुनाव में एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने वाले ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव और राजा भैया  

Presidential Election : योगी आदित्यनाथ ऐसी सधी हुई राजनीति कर रहे हैं कि चाहे विधानसभा चुनाव रहे हों, एमएलसी चुनाव रहे हों, लोकसभा उप चुनाव रहे हों या फिर अब Presidential Election, हर चुनाव में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दे रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी के खेमे में माने जाने वाले ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव और राजा भैया ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना अपना समर्थन का ऐलान कराकर उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की मजबूती करने का संदेश दे दिया है।

Presidential Election, Yogi Slams Opposition, Draupadi Murmu is NDA's Candidate, Shock to Akhilesh Yadav

Also Read : जल्द भारत का हिस्सा होगा पीओके !

Yogi Slams Opposition : योगी आदित्यनाथ नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को झटके पर झटका देते जा रहे हैं। लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट छिनने के सदमे से अखिलेश यादव अभी उभर नहीं पाए थे कि उनके सहयोगी दल के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और उनके चाचा शिवपाल यादव को अपने पाले में खड़ा करवा लिया। दरअसल उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ विपक्ष को खत्म करते जा रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती की बोलती उन्होंने पहले से ही बंद कर रखी है। यह बसपा का वजूद खत्म होना ही है कि उत्तर प्रदेश पर कई साल तक राज करने वाली मायावती की पार्टी विधानसभा चुनाव में औंधे मुंह चित्त हो गई।

Presidential Election, Yogi Slams Opposition, Draupadi Murmu is NDA's Candidate, Shock to Akhilesh Yadav

 यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

कहने को तो समाजवादी पार्टी प्रदेश में मुख्य विपक्षी पार्टी है पर विपक्ष की भूमिका में वह न के बराबर दिखाई दे रही है। प्रदेश में कोई बड़ा आंदोलन उसके खाते में नहीं गया है। यह Yogi Slams Opposition ही है कि अखिलेश यादव पर वातानुकूलित कमरों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके सहयोगी ओमप्रकाश राजभर उनका साथ छोड़कर राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के पाले में आ खड़े हुए हैं। समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़े अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और कभी नेताजी के खासमखास रहे राजा भैया ने भी द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है।

Draupadi Murmu is NDA’s Candidate : दरअसल राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। विपक्ष की ओर से संयुक्त रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बना गया है तो वहीं एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि चुनाव के पहले ही विपक्ष टूटता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल उत्तर प्रदेश में द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री आवास पर एक भोज का आयोजन किया गया था। इस भोज में सभी बीजेपी विधायकों और सहयोगी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया गया था।

बीएसपी के विधायक उमाशंकर सिंह, जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भी आमंत्रित किया गया था। ये सभी नेता Yogi’s dinner में पहुंचे और इसके बाद सभी नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान भी कर दिया। यह अपने आप में दिलचस्प है कि ये सभी नेता एनडीए का हिस्सा नहीं हैं। वहीं ओमप्रकाश राजभर तो सपा के सहयोगी हैं और उनके ऐलान से समाजवादी पार्टी और and Shock to Akhilesh Yadav. शिवपाल यादव ने कहा है कि वह पहले ही कह चुके हैं कि जो मांगेगा उसे वोट दूंगा।

न तो समाजवादी पार्टी ने उन्हें फोन किया और न ही उनका वोट मांगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आमंत्रित किया जहां उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें वोट देने का फैसला किया। उधर बसपा मुखिया मायावती ने पहले ही द्रोपदी मुर्मु के समर्थन का ऐलान कर दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी की नीतियों, मूवमेंट और सिद्धांतों पर चलने का हवाला देते हुए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की बात कही थी। वहीं अब इन नेताओं के समर्थन से एनडीए का संख्या बल और मजबूत हो गया है।

दरअसल राष्ट्रपति चुनाव का असर 2024 में  होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। भले ही आज की तारीख में ये नेता एनडीए का हिस्सा न हों पर आने वाले समय में एनडीए का हिस्सा बन जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। Yogi’s dinner का लोकसभा चुनाव पर पूरा असर पड़ेगा

वैसे भी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की मुख्य नेता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कुछ दिन पहले ही एक बयान दिया था और यह भी स्वीकार किया था कि एनडीए का संख्या बल Presidential Election में मजबूत है और द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू के नाम के संबंध में उनसे विचार किया होता तो वह भी इस पर सहमति जता सकती थीं। हालांकि उन्होंने कहा था कि विपक्ष जो भी फैसला लेगा वह उस फैसले के साथ रहंेगी।

Presidential Election को लेकर विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पानी पी-पीकर बीजेपी पर भड़ास निकाल रहे हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय की भाजपा को अच्छा बताते हुए आज की बीजेपी को कोस रहे हैं। वह बोलने वाला राष्ट्रपति होने की बात कर रहे हैं। पर सत्ता पक्ष की मजबूती के सामने उनकी बात नक्कारखाने में तूती साबित हो रहे हैं।

-चरण सिंह राजपूत

  • Related Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें
    • TN15TN15
    • November 17, 2026

    सोशलिस्ट पार्टी (इण्यिा), समता किसान मजदूर संगठन व…

    Continue reading
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े विवाद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन