सत्यपाल मलिक को उनके ही दांव से चित करने की तैयारी, आरोपों की होगी CBI जांच? 

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 300 करोड़ की घूस के दावे पर की है सिफारिश

द न्यूज 15 

जम्मू। पुराने समाजवादी और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर केंद्र सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार उनको उनके ही दांव चित करने जा रही है। मलिक ने सरकार विभिन्न मुद्दों पर जो घेरा है लगता है अब सरकार उनसे निपटने जा रही है। दरअसल गत दिनों आरएसएस से जुड़े एक नेता और अंबानी से जुड़ी फाइलों को मंजूरी के एवज में उन्हें 300 करोड़ रुपये की घूस देने का जो ऑफर देने की बात कही थी। उसकी जांच के बहाने मलिक को घेरा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उनके इन आरोपों की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश कर दी है। सीबीआई आजकल किसके इशारे पर काम कर रही है यह अब जगजाहिर हो चुका है। दरअसल सत्यपाल मलिक का कहना था कि फाइल करने के लिए उन्हें 300 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यह डील ही निरस्त कर दी थी। उन्होंने अपने रुख को मजबूत करने के लिए यह भी कहा था कि पीएम ने उनसे कहा था कि वह भ्रष्टाचार से कोई समझौता न करें।
दरअसल राजस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक कहा था कि ‘कश्मीर जाने के बाद उनके पास दो फाइलें आईं थी। एक अंबानी की फाइल थी और दूसरी आरएसएस से जुड़े एक शख्स कीजो पिछली महबूबा मुफ्ती और बीजेपी की गठबंधन सरकार में मंत्री थे। वह पीएम मोदी के भी बेहद करीबी थे।’ मलिक ने आगे कहा था कि  ‘उन्हें सचिवों ने सूचना दी कि इसमें घोटाला है और उन्होंने बारी-बारी से दोनों डील रद्द कर दीं। मलिक ने यह भी कहा था कि सचिवों ने उनसे कहा था कि दोनों फाइलों के लिए 150-150 करोड़ रुपये दिये जाएंगे, लेकिन उन्होंने उनसे कहा था कि वह पांच कुर्ता-पायजामे के साथ आये हैं और सिर्फ उसी के साथ यहां से चले जायेंगे।
ज्ञात हो कि सत्यपाल मलिक पहले भी जम्मू-कश्मीर को लेकर कई दावे कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर देश के सबसे भ्रष्ट राज्यों में से एक हैं। मलिक ने कहा था कि देश में कश्मीर सबसे भ्रष्ट स्थान है। पूरे देश में चार से पांच फीसद कमीशन मांगा जाता है, लेकिन कश्मीर में 15 फीसद की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि उनके रहते हुए कश्मीर में भ्रष्टाचार को कोई बड़ा केस सामने नहीं आया। सत्यपाल का दावा था कि  ‘चूंकि वह गरीब आदमी हैं, इसलिए देश के किसी भी ताकतवर आदमी से लड़ लड़ सकते हैं। रिटायर होने के बाद रहने के लिए घर भी नहीं है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।
सत्यपाल मलिक फिलहाल मेघालय के राज्यपाल हैं। सत्यपाल ऐसे व्यक्ति हैं जो संवैधानिक पद पर रहते हुए भी अकसर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं। किसान आंदोलन के दौरान तो उन्होंने पीएम मोदी को भी निशाना बना लिया था। उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़े करने वाले कई बयान दिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि किसानों के मरने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा था कि क्या वे मेरे लिए मरे हैं। सत्यपाल मलिक कई बार सरकार की कृषि कानूनों को लेकर आलोचना कर चुके हैं।

Related Posts

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश…

Continue reading
339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

भारत- अमरीका कृषि व्यापार समझौता रद्द करो देश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

  • By TN15
  • March 17, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

  • By TN15
  • March 17, 2026
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • March 17, 2026
हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

  • By TN15
  • March 17, 2026
मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

  • By TN15
  • March 17, 2026
टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

  • By TN15
  • March 17, 2026
वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार