भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों शुरू

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति ने आज सेक्टर-62,नोएडा के रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया।आज से रामलीला की विधिवत तैयारियाँ शुरू हो गईं हैं।

इस शुभ अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के चेयरमैन उमशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,पवन गोयल,मुकेश अग्रवाल,एसएमगुप्ता,मुकेश गोयल,मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता,चक्रपाणि गोयल,मनीष गोयल,गिरिराज बहेड़िया,डॉ.एसपीजैन,शांतनु मित्तल,मनीष गुप्ता, साहिल चौधरी, कुलदीप गुप्ता, सुधीर पोरवाल, मोतीराम गुप्ता, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पूजा के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मणजी, और हनुमान जी की विशेष पूजा की गई, और इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया एवं कहा कि इस वर्ष रामलीला मंचन 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भव्य रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें 55 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।07 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।समिति के चेयरमेन उमाशंकर गर्ग एवं अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी उपस्थितजनों को धन्यवाद दिया।मंचन के लिए 150 फुट के स्टेज को तीन हिस्सों में विभाजित किया जाएगा,जिसमें पहला हिस्सा जंगल, दूसरा हिस्सा पहाड़ और तीसरा हिस्सा राम दरबार के रूप में सजाया जाएगा। सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    • By TN15
    • August 22, 2026
    सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल

    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    • By TN15
    • August 22, 2026
    विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस कार्यालय पर शिकंजा, प्रशासन ने किया सील

    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    • By TN15
    • August 21, 2026
    राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    • By TN15
    • August 21, 2026
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’

    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    नागपुर और दिल्ली के बीच खिंची तलवारें ?

    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार