श्रीरामलीला की तैयारियां जोरों से शुरू

ऋषि तिवारी
नोएडा। बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा सेक्टर 12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय में रामलीला मंचन की तैयारियां तेजी के साथ शुरू हो गई हैं। मंच का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंचन के स्थान को चारों तरफ से घेरा जा रहा है। इस बार 50 फीट लंबा मंच बनाया जा रहा है। मंच की ऊंचाई 4 फिट होगी और चौड़ाई 35 फीट होगी।

बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्माता/निर्देशक अशोक कुमार पांडेय और सचिव एवं मीडिया प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि इस साल रामलीला का मंचन काफी ज्यादा रोचक और रोमांचक होगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी ज्यादा पुख्ता रहेगी। लोगों के बैठने की व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। इस बार 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। लोगों के खाने-पीने के लिए फूड स्टाल रहेगा और लोगों की सुरक्षआ के लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ-साथ बजरंग रामलीला संचालिका समिति के लगभग 100 वॉलंटियर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करेंगे।

 

28 सितम्बर को निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

 

बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा आयोजित रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी। 28 सितम्बर को बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर 12 स्थित रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। 12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा दशहरा उत्सव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खुले मंच पर दिखाया जाएगा। 13 अक्टूबर को श्रीराम और भरत मिलाप के साथ रामलीला मंचन का समापन होगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया