गोरौल सीएचसी में एईएस से बचाव की तैयारी पूरी

 समय पर सूचना और इलाज से हो सकता है बचाव

-बच्चों को भूखे पेट सुलाना और तेज धूप में निकलना न बनें बीमारी की वजह: डॉ. राजेश कुमार

वैशाली/मोहन कुमार सुधांशु।

गोरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एईएस (एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम) यानी चमकी बुखार से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। अस्पताल में इस बीमारी के इलाज के लिए अलग वार्ड बनाया गया है, जहां सभी जरूरी दवाएं, ऑक्सीजन सहित अन्य उपकरण पहले से ही उपलब्ध हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बताया कि भीषण गर्मी में चमकी बुखार का प्रकोप विशेषकर 0 से 15 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करता है। बच्चों में तेज बुखार और झटके इसके प्रमुख लक्षण हैं। समय पर अस्पताल लाकर इलाज कराने से बच्चे को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

डॉ. राजेश कुमार ने बताए बचाव के उपाय:

-बच्चों को तेज धूप में बाहर न जाने दें।

-रात में बच्चों को भूखे पेट न सुलाएं।

-सोने से पहले मीठा खिलाएं।

-बुखार आने पर तुरंत अस्पताल लाएं, भले ही चमकी न दिखे।

-घबराने की जरूरत नहीं, इलाज पूरी तरह निशुल्क है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!