अंडरवर्ल्ड डॉन की तरफ से धमकियों भरे फोन आने पर भी जब प्रीति जिंटा ने बिना डरे दी कोर्ट में गवाही

द न्यूज़ 15
मुंबई। सन 1998 में प्रीति जिन्टा ने ‘दिल से’ मूवी में डेब्यू रोल से फिल्म इंडस्ट्री में शुरुवात की जिससे वो लोगो की नजर में आई, उसके बाद उनकी अगली फिल्म ‘सोल्जर’ आई जिसमें वह लीड एक्ट्रेस थीं। उसके बाद उनका सफर जो शुरू हुआ वह चलता गया। अपने करियर में प्रीति ने ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘दिल चाहता है’, ‘कोई मिल गया’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘कल हो ना हो’ और ‘वीर जारा’ सहित अन्य हिट फिल्में दीं। शुरुआती सफलता के दौरान प्रीति को अंडरवर्ल्ड से धमकियां भी मिलीं। इसका खुलासा उन्होंने कोर्ट में किया था कि उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए थे। 31 जनवरी को प्रीति का जन्मदिन हैं। इस मौके पर बताते हैं उनका एक पुराना किस्सा।
वह दौर ऐसा था जब बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आते थे। कथित तौर पर इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, राकेश रोशन और महेश मांजरेकर सहित अन्य भी थे लेकिन उन्होंने कोर्ट में पेश होने से पहले अपने बयान वापस ले लिए थे।
इंडस्ट्री के जहां दूसरी हस्तियां अपने बयान से पीछे हट गए, वहीं प्रीति ने छोटा शकील के खिलाफ गवाही दी थी। प्रीति ने कोर्ट में बताया था कि उन्हें धमकी भरे फोन मिले। उनके बयानों के आधार पर भरत शाह को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने नाजिम रिजवी को भी दोषी पाया था।
2018 में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट में बात करते हुए प्रीति ने कहा, ‘अगर मुझे पता होता कि हर कोई पीछे हटने वाला है तो मेरे पास भी यही रास्ता होता। वह मेरी जिंदगी का डरावना समय था। मैंने अदालत में जो कुछ भी कहा वह 10 मिनट बाद टीवी पर था। प्रीति ने कहा चोरी चोरी चुपके चुपके के सेट पर हर कोई धमकी भरे फोन कॉल से डरा था। उन्होंने इसे अपने तरीके से निपटा। जब वह गाली-गलौज करने लगे तब उन्होंने गैंगस्टर्स के खिलाफ खड़े होने का फैसला लिया।‘
प्रीति ने कहा, ‘मैं तब तक ठीक थी जब तक वे मुझे डरा रहे थे लेकिन फिर उन्होंने मुझे गाली देना शुरू किया तब मेरा पारा चढ़ गया। मैं स्ट्रेस ले सकती हूं लेकिन गाली देने वाले लोग बरदाश नहीं। मुझे पता चला कि अगर +92 से कॉल आता है तो उसे उठाना नहीं है। सौभाग्य से मैं मशहूर थी। अगर ऐसा नहीं होता तो मेरे लिए मुश्किल होता।

Related Posts

52वे जन्मदिन पर ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती किया याद!  
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

90 के दशक की आइकॉनिक अभिनेत्री दिव्या भारती…

Continue reading
राजपाल यादव को अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में शामिल होंगे!
  • TN15TN15
  • February 16, 2026

नई दिल्ली। 16 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?