‘NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए’ वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- ‘एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ’

देशभर में NEET के पेपर लीक को लेकर चल हे विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि चाहे पेपर लीक एक सवाल से हो, या 5 से हो इसे पेपर लीक माना जाएगा और ये छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।

NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने संसदीय कमेटी के सामने कहा कि NEET का पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन कुछ सवाल पेपर से मिलते-जुलते जरूर प्रसारित हो रहे थे। NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह के बयान पर प्रशांत किशोर ने कहा, “पेपर लीक एक सवाल से हो, चाहे पांच सवाल से हो, इसे पेपर लीक ही माना जाएगा, ये छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़  है.”

प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

जन सुराज के संस्थापक ने आगे कहा, “पूरे देश में जिन भी छात्रों ने कड़ी मेहनत की है और परीक्षा दी है. परीक्षा देने के बाद उन्हें जो परेशानी हुई है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार है. परीक्षा रद्द हुई है, तो फिर इससे क्या फर्क पड़ता है कि कितने सवाल लीक हुए थे.” दरअसल, NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह और NTA चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी गुरुवार (21 मई) को संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के सामने पेश हुए थे. बैठक के दौरान NTA प्रमुख ने एजेंसी का बचाव करते हुए दावा किया कि पेपर NTA के सिस्टम से लीक नहीं हुए थे।

NTA चीफ ने क्या कहा था?
इस दौरान अभिषेक सिंह और उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने समिति को बताया था कि कुछ गड़बड़ियां और अनियमितताएं पाई गई थीं, लेकिन ये पूरी तरह से पेपर लीक का मामला नहीं था। उन्होंने समिति को बताया कि परीक्षा प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए कई सिफारिशें पहले ही लागू की जा चुकी हैं, जबकि अन्य पर अभी भी काम चल रहा है.  गौर हो कि NEET यूजी की परीक्षा  तीन मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद 11 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई. फिलहाल सीबीआई मामले की जांच कर रही है. NEET यूजी का दोबारा परीक्षा अब 21 जून को होगी।

  • Related Posts

    Explained: NEET UG री-एग्जाम पेपर खत्म, सवाल अधूरे! अंडरगारमेंट्स में फोन से लेकर हिजाब तक कैसे बना बवाल?
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    18 जून 2026 को जब दोबारा NEET UG…

    Continue reading
    कर्नाटक सरकार ने RSS को भेजी चिट्ठी तो भड़के महेश जेठमलानी, प्रियांक खरगे बोले- ‘मुझे उपदेश देने से पहले…’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर कर्नाटक सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Noida News: जिम्स अस्पताल विवाद पर सपा का प्रदर्शन, ग्रेटर नोएडा में हाईवे जाम से थमी रफ्तार

    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    • By TN15
    • June 25, 2026
    इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल 

    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    • By TN15
    • June 25, 2026
    Oil-LPG Crisis: 9 गुना बढ़ा तेल का किराया, देश पर फिर आई नई आफत, रसोई गैस पर भी मंडराया खतरा

    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    • By TN15
    • June 25, 2026
    चंदा चोरी पर फौरन हो एफआईआर, VHP के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बोले- रामभक्तों की आस्था को पहुंची ठेस

    सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि…’

    • By TN15
    • June 25, 2026
    सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि…’

      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’

    • By TN15
    • June 25, 2026
      भरत तिवारी एनकाउंटर पर सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, CM बोले- ‘भोजपुर में एक…’