योगी सरकार की तारीफ कर राजा भैया ने अखिलेश यादव को दिया जवाब, कहा- जब्त होगी जमानत

द न्यूज 15 

कुंडा। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण की वोटिंग से पहले निर्दलीय विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने योगी सरकार के कामकाज को पिछली सरकारों से बेहतर बताया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से गुरुवार को कुंडा में प्रचार और राजा भैया पर निशाना साधे जाने के बाद रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि एक बार फिर उनके विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी।
राजा भैया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि सड़क, बिजली आदि के माले में मौजूदा सरकार ने पिछली सरकारों से बेहतर काम किया है। राजा भैया ने कहा, ”जहां तक सड़कों के निर्माण, बिजली कनेक्शन देने और नहर की खुदाई आदि की बात है, योगी सरकार ने पिछली सरकारों से बेहतर काम किया है।” करीब दो दशक बाद समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के खिलाफ उम्मीदवार उतारा है। सपा ने गुलशन यादव को कुंडा से चुनाव लड़ाया है।
कुंडा में जीत के लिए राजनीतिक दलों में प्रतिद्वंद्विता को लेकर राजा भैया ने कहा, ”जिस तरह पहले उम्मीदवारों ने अपनी जमानत गंवाई है, इस बार भी वही अंजाम होगा। 18 सीटों पर चुनाव लड़ रहे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को लेकर राजा भैया ने कहा, ”विधानसभा में 25 साल बिताने के बाद मैंने जनता की मांग पर यह पार्टी बनाई है। हमारे मुख्य उद्देश्यों में किसानों और स्टूडेंट्स की बेहतरी शामिल है।” कुंडा से बीजेपी ने शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी की पत्नी सिंधुजा मिश्रा को टिकट दिया है तो बीएसपी ने मोहम्मद फहीम को उतारा है।
उत्तर प्रदेश में चार चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। पांचवें, छठे और सातवें चरण की वोटिंग 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?