तेजस्वी के गढ़ में चिराग का गुणगान

चिराग को अपने वोटर्स के अलावा अन्य जातियों का भी मिल सकता है वोट

 

अभिजीत पांडे
पटना। हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र काफी सीट मानी जा रही है. यहां से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान एनडीए से चुनाव मैदान में हैं। वहीं आरजेडी ने शिवचंद्र राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बार हाजीपुर लोकसभा से महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। लेकिन राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव के वोटर्स भी चिराग पासवान के साथ दिख रहे हैं।

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का क्षेत्र है और वह यहां के विधायक हैं। राघोपुर से 1995 से लेकर अब तक लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव विधायक रहे हैं। यह पूरा इलाका यादव बहुल क्षेत्र माना जाता है। तेजस्वी यादव को लोकसभा में भी उम्मीद रहती है कि इस क्षेत्र से हम लीड करेंगे, लेकिन आज कल इस क्षेत्र के यादव समाज के लोग भी चिराग पासवान का गुणगान करते नजर आ रहे हैं।

एक न्यूज़ चैनल के अनुसार यादव समाज के लोगों ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को हम लोग जिताते हैं क्योंकि हमारे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान से बेहतर नेता कोई नहीं है। चिराग पासवान युवा नेता हैं और युवाओं के लिए हमेशा सरकार से लड़ते रहे हैं।
यादव समाज के कुछ लोग आरजेडी से नाराज भी हैं। उसकी बड़ी वजह है लगभग 30 किलोमीटर की लंबाई में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र है और जिस जगह पर छह लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है उससे अधिकांश स्थानीय लोगों को विशेष फायदा नहीं दिख रहा है।

यादव समाज के लोगों ने कहा, “हम लोग छह लेन पुल बनने के बाद भी बाजार जाना होगा तो हम लोगों का नजदीकी बाजार फतूहा या खुसरूपुर होगा। उसके लिए हमें नाव का ही सहारा लेना पड़ेगा। अगर पक्का पुल बनता तो हम लोगों को फायदा होता, लेकिन इससे हम लोगों को कोई बड़ा फायदा नहीं दिख रहा है। तेजस्वी यादव विधायक बनते हैं, लेकिन यहां उनके ठेकेदार लोग कोई काम नहीं करते। हम लोग की समस्या को भी वह वहां तक नहीं पहुंचाते हैं।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार