शारदा यूनिवर्सिटी में पॉश प्रशिक्षण कार्यक्रम

ऋषि तिवारी
नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान यौन उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम, 2013 अभिविन्यास एवं सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को शारदा यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पॉश (प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, क्राइम कंट्रोल एंड सोशल डेवलपमेंट संस्थान एवं शारदा स्कूल ऑफ़ लॉ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अथिति एडीसीपी प्रीति यादव (नोडल कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम), कविता रावत (पॉश ट्रेनर) एवं डीन शारदा स्कूल ऑफ़ लॉ डॉ ऋषिकेश दवे मुख्य वक्ता रहे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना है। प्रीति यादव ने कार्यक्रम के दौरान पॉश एक्ट की महत्वपूर्ण धाराओं पर विस्तार से चर्चा की और इसे प्रभावी रूप से लागू करने के उपायों पर प्रकाश डाला तथा पुलिस के कार्यों के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से प्रत्येक कर्मचारी को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे सुरक्षित कार्य वातावरण में अपना योगदान दे सकें।

इस कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के संकाय सदस्यों और क़रीब 250 छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी समझ को गहरा किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें एडीसीपी प्रीति यादव ने प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। सभी व्यक्तियों द्वारा शारदा यूनिवर्सिटी और एनजीओ की इस पहल की सराहना की गयी, जो कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में डॉ. रितु गौतम, डॉ. संस्कृति मिश्रा, और डॉ. अविनाश गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ट्रेनिंग के आयोजन और सफल संचालन में अपना योगदान दिया।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?