बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, मकान गिरने से गरीब मजदूर की मौत

ककरौली : दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जटवाड़ा गांव में आधीरात को कच्चे मकान की छत गिर जाने से नीचे सो रहा मजदूर दबकर घायल हो गया। काफी मुश्किल के बाद घायल को दबे मलबे से बाहर निकाल जानसठ अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आठ बच्चों के पिता की मौत से परिवार में मातम छा गया है।ग्रामीणों ने मजदूर परिवार के लिये प्रशासन से सहायता की मांग है।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में ताहिर पुत्र खुर्शेद उम्र 39 वर्ष गुरुवार की रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था। पत्नी फुरकाना रसोई में सो रही थी व बच्चे चाचा के मकान में सो रहे थे। तेज़ बारिश के दौरान आधी रात 2 बजे के बाद अचानक तेज आवाज के साथ मकान की छत गिर गयी। जिसके नीचे सो रहा ताहिर भी गिरे मकान के मलवे में दब गया। मकान गिर जाने व पत्नी के पुकारने की आवाज सुनकर ग्रामीण फुरकान,दिलदार,हनीफ,अहमद,कय्यूम,शब्बू,जव्वार,नईम,नदीम,पप्पू,अकरम उमर आदि मौके पर पहुंच गये तथा कड़ी मशक्कत के बाद मिट्टी के मलबे को हटाकर घायल ताहिर को बाहर निकाला। ताहिर को तहसील मुख्यालय कस्बा जानसठ स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने घटना की जानकारी की जहां पीड़ित परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। ताहिर की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का लालन-पालन करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी फुरकाना व पुत्र तैयब 20 वर्ष साहिल ,कैफ,जुनैद,उवैस व पुत्री अलतशा,आतिफ़ा सहित डेढ़ वर्षीय पुत्र उजेफ को छोड़ गया है। ग्राम प्रधान नवाब अली,सुलेमान व ग्रामीणों ने मृतक मजदूर परिवार के लिये आर्थिक सहायता की मांग प्रशासन से की है। जुमे की नमाज के उपरांत मृतक को सुपुर्दए खाक किया गया।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि एक लाख बीस हजार रुपये आवास के लिये व शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत चार लाख के मुआवज़े का प्रावधान है। किंतु परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नही कराया गया है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    प्रभाकर पांडेय के नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर…

    Continue reading
    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    माता पूर्णागिरि आदि शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव में पहुंचे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!