Site icon

Poonchh Bus Accident : जम्मू-कश्मीर पुंछ में मिनी बस गिरी, 11 की मौत, 25 घायल

Poonchh Bus Accident : एलजी मनोज सिन्हा ने हादसे में मरने वालों के परिजनें को 5 लाख की मदद का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बुधवरा को बड़ा सड़क हादसे हो गया। पुंछ के सवजियान इलाके में एक मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गाय है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बस मंडी से सवजियान जा रही थी। इस दौरान बस खाई में गिर गई थी। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने बताया कि पुंछ के सवजियान इलाके में मिनी बस का हादसा हो गया। सेना द्वारा बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना में अभी तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
राष्ट्रपति ने जताया शोक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया पुंछ के सवजियान में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है।

 

Exit mobile version