मतदान सामग्री से लैस होकर मतदान कर्मी पहुंचे मतदान केंद्र

 सामान्य प्रेक्षक ने किया डिस्पैच सेन्टर का निरीक्षण, दिया निर्देश

राम विलास

राजगीर। शनिवार को नालंदा लोकसभा का चुनाव होना है। नालंदा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजगीर विधानसभा क्षेत्र के सभी 309 मतदान केंद्रों के पदाधिकारियों और कर्मियों को चुनाव सामग्री से लैस कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। शहर के आरडीएच प्लस टू स्कूल डिस्पैच सेन्टर से सभी को उचित निर्देश और सामग्री के साथ भेजा गया है।

डिस्पैच सेन्टर का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक मौसमी चटर्जी चौधुरी द्वारा किया गया। उनके द्वारा एसडीओ कुमार ओमकेश्वर से डिस्पैच से संबंधित जानकारियां ली गयी और आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं। स्वच्छ और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए बड़ी संख्या में पारा मलेट्री को मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। राजगीर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ प्रखण्ड के मतदान केन्द्र संख्या – 84, प्राथमिक विद्यालय, कोरई को

पिंक बुथ (महिलाओं के लिए) बनाया गया है। इस बुथ पर सभी मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी महिलायें होंगी। इसी तरह राजगीर शहर के मध्य विद्यालय (दक्षिणी भाग) मतदान केन्द्र संख्या 229 को आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है। गिरियक प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धौलचक मतदान केंद्र संख्या 250 को यूथ बुथ बनाया गया है।

इसी प्रकार गिरियक प्रखंड के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय बकरा मतदान केंद्र संख्या 224 पश्चिम विभाग को दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है। डिस्पैच सेंटर पर पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य मतदान कर्मियों के अलावे बड़ी संख्या में 12 मिलिट्री फोर्स की गम गई बनी रही महिला पुलिस को भी मतदान ड्यूटी में लगाया गया है।

एचडी कुमार ओमकेश्वर डीएसपी प्रदीप कुमार डीसीएलआर उपेंद्र सिंह कार्यपालक दंडाधिकारी सुभद्रा कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मियों की मौजूदगी में मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया और उन्हें मतदान केंद्र के लिए रवाना कराया गया

आरडीएच प्लस टू स्कूल को डिस्पैच सेंटर बनाए जाने के कारण शुक्रवार की सुबह से ही छबिलापुर रोड में हाइस्कूल तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है। डिस्पैच सेन्टर पर मतदान केंद्रों पर जाने वाले कर्मियों और वाहनों के जाने में होने वाली परेशानी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

केवल प्रशासनिक वाहनों, चुनाव संबंधित वाहनों और बाइक को यातायात की सुविधा बहाल की गयी है। बस ट्रक, ट्रैक्टर, टेम्पों, ई रिक्शा आदि के परिचालन को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। राजगीर से नालंदा विश्वविद्यालय, महादेवपुर, पिलखी, छबिलापुर, साइड पर और इस्लामपुर जाने वाले यात्रियों को पटेल चौक स्थित बस स्टैंड से बिहारशरीफ रोड में रेलवे ओवर ब्रिज ( नाहुब मोड़) से जाने और आने के लिए नया रुट बनाया गया है।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक