Politics of Maharashtra : शिवसेना के 19 सांसदों में से 12 एकनाथ के पाले में

Politics of Maharashtra : ओम बिरला से कहा-हमें अलग समूह के तौर पर पहचान दें

मुंबई। गत महीने शिवसेना में दरार पड़ने के बाद पार्टीके 19 सांसदों में से 12 ने अब लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिख कर कहा है कि उन्हंे एक अलग समूह के रूप में पहचान दी जाए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में पार्टी के बागी कैंप में शामिल होने वाले 12 सांसदों ने मंगलवार सुबह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना पत्र सौंप दिया है। नाशिक के शिवसेना सांसद हेमंत तुकाराम गोडसे ने बताया कि हम १२ सांसदों ने स्पीकर को पत्र सौंपकर हमें राहुल शेवाले के नेतृत्व में एक समूह के तौर पर पहचान देने को कहा है।

हमारी चीफ व्हिप भावना घवाली होंगी। शिंदे कैंप में अब इन 12 सांसदों में से कम से कम आठ ने राष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी के रुख पर चर्चा करने के लिए गत हफ्ते शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की उनके मुंबई स्थित आवास मातोश्री में बैठक में हिस्सा लिया था। शिवसेना ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करते हुए कहा कि एक आदिवासी और महिला हैं। साथ ही रानजीति से परे समर्थन की हकदार हैं। ठाकरे की शिवसेना का समर्थन करने वाले सांसदों में गजानन कीर्तिकर, विनायक राउत, संजय जाधव, अरविंद सावंत, राजन विचारे, ओमप्रकाश रजेनीबालकर और कलाबेन डेलकर शामिल है।
मंगलवार सुबह दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कुछ सांसदों के घरों पर नजर रखी जा रही है। अचानक कुछ सांसदों के घरों के सामने काफी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। पुलिस बल, केंद्रीय बलों और पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें ब्लैकमेलिंग भी शामिल है लेकिन ठीक है जो होगा देखा जाएगा।

  • Related Posts

    राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
    • TN15TN15
    • July 21, 2026

    पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल…

    Continue reading
    आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
    • TN15TN15
    • July 21, 2026

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    • By TN15
    • July 22, 2026
    अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त

    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!

    • By TN15
    • July 22, 2026
    दिल्ली सीजेपी आंदोलन ने बनाई विशेष पहचान!

    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    भारत में समंदर किनारे दबा था दुनिया का पहला बंदरगाह, 4000 साल तक यूरोप में भी नहीं था ऐसा पोर्ट, इतिहासकार ने खोली अंग्रेजों की झूठ की पोल

    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    • By TN15
    • July 22, 2026
    ‘छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग’, CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    • By TN15
    • July 22, 2026
    सोशलिस्ट स्टूडेंट्स यूनियन लखनऊ वि.वि. के छात्रों के धरने के समर्थन में

    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल

    • By TN15
    • July 22, 2026
    पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल