पश्चिमी यूपी का आज बढ़ेगा सियासी पारा, शाह सहारनपुर तो प्रियंका मुरादाबाद में भरेंगी हुंकार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है। वैसे ही सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी आज मुरादाबाद के बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। यह रैली पश्चिम यूपी में कांग्रेस की मजबूती का संदेश देगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर अपने यूपी दौरे की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष दिन है। सहारनपुर में ‘मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास करूंगा। इसके आगे गृह मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार शिक्षा को प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का आधार मान कर संकल्पित भाव से कार्य कर रही है।”

ज्ञात हो 92 करोड़ की लागत से बन रही मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय सहारनपुर में राज्य विवि की स्थापना से उच्च शिक्षा के नए द्वार खुलेंगे। कालेजों के बोझ से दबी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी को भी राहत मिलेगी। इसमें युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के अवसर। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली जनपद के 264 महाविद्यालय भी संबद्ध होंगे। स्थानीय विद्यार्थियों को ई-लर्निग एवं स्किल बेस्ड शिक्षा के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उधर, कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली की तैयारी पूरी कर ली गई। आज सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार में प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के आगमन का मुख्य मकसद मुरादाबाद से वेस्ट यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरना है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रतिज्ञा रैली में महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत अन्य नेता मुरादाबाद पहुंच चुके हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव यूपी में वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में रैली कर चुकी हैं। अभी तक पश्चिमी यूपी में उनकी कोई रैली नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के गढ़ में रैली करने के बाद आज प्रियंका गांधी

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच