झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में बदलेगा सियासी समीकरण

 बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार -झामुमो ने 16 सीटों पर ठोका दावा

 

दीपक कुमार तिवारी। रांची/पटना ।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार के संकेत दिखने लगे हैं। झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने साफ कर दिया है कि वह आगामी चुनाव में हर हाल में हिस्सा लेगी। पार्टी ने बिहार की 16 सीटों पर अपना दावा ठोकते हुए गठबंधन से सीटें मांगी हैं। हालांकि, गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर ली गई है।

झामुमो ने जिन विधानसभा सीटों पर दावा किया है, वे हैं: कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी। ये सभी सीटें झारखंड की सीमा से सटे इलाके हैं, जहां पार्टी की पकड़ मानी जाती है।

झामुमो का कहना है कि उनकी प्राथमिकता महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की है, लेकिन अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो पार्टी अकेले भी मैदान में उतरने को तैयार है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब तक उन्हें महागठबंधन की औपचारिक बैठकों में बुलावा नहीं मिला है।

राजद नेता और झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झामुमो की मांग को जायज ठहराया है। उन्होंने कहा, “हर पार्टी अपने विस्तार की कोशिश करती है। जब झारखंड में चुनाव हुए थे, तब राजद ने भी 15 सीटों की मांग की थी। अगर 10 सीट मांगेंगे तभी तो 5 मिलेंगी, एक ही मांगेंगे तो कैसे मिलेगा?”

अब सवाल यह है कि क्या झामुमो को गठबंधन में जगह मिलेगी या वह अलग होकर चुनावी समर में उतरेगा? झामुमो की भागीदारी सीमावर्ती क्षेत्रों में समीकरण बदल सकती है और इसका असर पूरे बिहार चुनाव पर देखने को मिल सकता है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?