दफादार-चौकीदार की वैकेंसी पर सियासी संग्राम

 पारस ने नीतीश को बताया पासवान विरोधी

दीपक कुमार तिवारी 

पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) अध्यक्ष पशुपति पारस एनडीए से नाराज हैं। नीतीश कुमार के फैसलों पर उन्होंने सवाल उठाए हैं। पारस ने नीतीश कुमार को ‘पासवान विरोधी’ तक कह दिया। वे अपने पार्टी के नेताओं के साथ धरने पर भी बैठ गए। यह धरना बिहार सरकार के एक फैसले के विरोध में था। धरने में पूर्व सांसद सूरज भान सिंह और प्रिंस पासवान भी शामिल थे। पारस का दर्द एनडीए में उपेक्षा के कारण फूटा है। उन्होंने नीतीश कुमार की ‘राजनीति’ और ‘नीति’ पर भी सवाल उठाए। आरएलजेपी प्रमुख के तेवर देखकर लगता है कि एनडीए के अंदर कुछ ठीक नहीं चल रहा। आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
धरना पर बैठने की वजह अरवल में निकाला गया एक विज्ञापन बन गया। इस विज्ञापन में दफादार-चौकीदार पद को जनरल कर दिया गया। जबकि, पूर्व मंत्री पशुपति पारस ने बताया कि दफादार-चौकीदार पद पर 90 प्रतिशत दलित और उसमें भी पासवान जाति के लोग ज्यादा लोग काम कर रहे थे। ये प्रथा हजारों वर्ष पुरानी है। मुगल, अंग्रेज के समय से ही पासवान जाति इस पद पर रह कर समाज की सुरक्षा करती थी। अब नीतीश कुमार की सरकार इस पद को जनरल (अनारक्षित) कर पासवान जाति का हक मारना चाहती है। पासवान जाति का ये हक हम लेकर ही रहेंगे। जब तक ये हक नहीं मिलेगा, तब तक हम धरना देते रहेंगे।
धरना स्थल पर पत्रकारों ने जब पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से धरना का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि आज डंके की चोट पर कहता हूं कि नीतीश कुमार ‘पासवान विरोधी’ हैं। नीतीश सरकार जब सत्ता में आई तो सबसे पहले राज्य में दलित को दो भाग में बांट दिया। दलित को कमजोर करने के लिए दलित को दो भागों में बांट दिया। एक दलित और दूसरा महादलित। महादलित से पासवान को छांट डाला। दलित की सुविधा महादलित भोगने लगे। ये केवल पासवान जाति को कमजोर करने के लिए किया गया। इसी वजह से पशुपति पारस ने नीतीश कुमार को पासवान जाति का विरोधी कहा।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!